Categorized | हरदोई

शादी की फिर फंासी लगाई सास ससुर समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज

Posted on 23 May 2011 by admin

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का मोहल्ला प्रगतिनगर आजकल शहर हरदोई के निवासियों के बीच काफी चर्चा में हो रहा है। क्योंकि यहां कई घटनाएं ऐसी हो चुकी है जो समाचार पत्रों की सुर्खियां बन चुकी है। ताजी घटना मोहल्ला प्रगतिनगर निवासी रामनरेश की पुत्री रीना(19) वर्ष की शादी 17 मई को जनपद के लखनऊ रोड पर स्थित बघौली थाना क्षेत्र के गोपार निवासी रामासरें के पुत्र सुनील कुमार के साथ हुई थी। सुनील कुमार पुलिस में कांस्टेबिल है और इस समय गाजियांबाद में तैनात है। 18 मई को रीना विदा होकर ससुराल गई 19 मई को रूककर 20 मई को चैथी की रस्म को पूरा करने हेतु वापस मायके आ गई। 22 मई को उसकी विदाई निश्चित थी। परंतु 20 मई की रात्रि को कमरे में जाकर के फांसी लगाकर जान दे दी। तथा ससुराल वालो पर सोसाइट नोट के द्वारा प्रताड़ना पिता को गांलिया देना फूल की थाली में उसके पति को खाना न देना आदि उलाहना से परेशान होकर वह उस कार्य को अंजाम दे रही है। ऐसा उसने अपने पत्र में लिखा है जो पुलिस को प्राप्त हुआ है। रीना के पिता रामनरेश की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति सुनील कुमार ससुर रामासरे, सास वीरमती, देवर आशुतोष मौसेरी सांस चंदीपुरवा निवासी सुखदेवी और उसके पुत्र राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने ससुर को उसी दिन हिरासत में ले लिया। पति ने थाने मंे समर्पण कर दिया। बाकी सब पर विधिक रूप से कार्यवाही चल रही है। विवेचना के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है। मुल्जिमों की गिरफ्तारी एक दो दिन में करने की बात पुलिस द्वारा बताई गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in