Categorized | लखनऊ.

अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा सिर्फ भाजपा ने ही की है

Posted on 22 May 2011 by admin

सपा, बसपा, कांग्रेस ने सदैव अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद लालजी टंडन ने आज प्रदेश मुख्यालय पर अल्पंसख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा सिर्फ भाजपा ने ही की है। राष्ट्र के निर्माण में मुस्लिम समाज की भी अह्म भूमिका रही है। उन्होंने मोर्चे के पदाधिकारियों का आवाहन करते हुए कहा कि वे भाजपा की नीतियों को अपने समाज में घर-घर पहुंचायें। साथ ही कांग्रेस, सपा, बसपा का सही तस्वीर मुस्लिम समुदाय के सामने रखें।
अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि जहां-जहां पर भाजपा की सत्ता है, वहां का मुस्लिम समाज तालीम में आगे है। खुशहाल है। सुरक्षित है। विकास भी कर रहा है। राष्ट्रवाद की विचारधारा को बढ़ाने में मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी विधानमण्डल दल के नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा ने अल्पसंख्यकों के हितों में कोई कार्य नहीं किया। सिर्फ उनका इस्तेमाल वोट बैंक के रूप में करते हुए अपने को सत्ता में काबिज कराया। इन दलों की तुष्टीकरण नीति से देश का सर्वाधिक नुकसान हुआ है।

मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष शफायत हुसैन ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मुस्लिम समाज भाजपा से सीधा जुड़ रहा है। मोर्चे ने इसके लिये मुस्लिम समाज में सदस्यता अभियान भी चलाया। भविष्य में मोर्चा विशेष सदस्यता अभियान, महिला सम्मेलन के साथ ही प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी करेगा। कार्यसमिति बैठक में एक राजनैतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्ताव में लखनऊ में बन रही ऊर्दू फारसी विश्वविद्यालय का नाम किसी मुस्लिम विद्वान के नाम पर करने की मांग की गई। प्रदेश में फैली वक्फ सम्पत्तियों की बदहाली, उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच, सम्पत्तियों की बिक्री पर पूर्ण रूप रोक लगाने की भी मांग की गई।

कार्यसमिति को मोर्चे के राष्ट्रीय प्रभारी डाॅ0 जे0के0 जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन, राकेश जैन, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने भी सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in