Categorized | लखनऊ.

सरकार पूरी तरह विफल

Posted on 22 May 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र की डाॅ0 मनमोहन सरकार के 2 वर्षीय कार्यकाल को भ्रष्टाचार से डूबा हुआ बताते हुए कहा कि इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप देना ही है। प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि देश के इतिहास में भ्रष्टाचार को लेकर भारत की अंतर्राष्ट्रीय बदनामी हुई है। सरकार ने मुम्बई में मौजूद अपराधियों को पाकिस्तान में बताकर देश की किरकिरी कराई है। बढ़ती महंगाई को रोकने में यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रधानमंत्री का प्राधिकार घटा है। सरकार सभी मोर्चो पर विफल हुई है। इसी सरकार के कार्यकाल में ही पहली दफा संसद में वोट के बदले नोट का संगीन मामला उछला है। राष्ट्रमण्डल खेल, टू-जी स्पेक्ट्रम घोटाला आदि सहित तमाम घोटालो के चलते राष्ट्र का स्वाभिमान गिरा है।

श्री दीक्षित ने कहा कि इस सरकार ने पेट्रो पदार्थो की मूल्यवृद्धि के सारे रिकार्ड तोड़े हैं। संप्रग के दो वर्षीय कार्यकाल में 9 बार पेट्रोल की कीमते बढ़ी हैं। इसी कार्यकाल में 23 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल मूल्यवृद्धि की गाज उपभोक्ताओं पर गिरी है। महंगाई पंख लगाकर उड़ी है। आवश्यक वस्तुओं की मूल्यवृद्धि ने आम आदमी को पीड़ित किया है। मा0 न्यायालय ने सरकार के कामकाज पर लगातार टिप्पणियां की हैं। अनाज सड़ता रहा है, गरीब भूखों मरते रहे हैं। सरकार संवेदनहीन बनी रही। आम जनता के हितों से सरकार का कोई सरोकार नहीं रहा। घोटाले दर घोटाले संप्रग सरकार की उपलब्धि रही।

श्री दीक्षित ने कहा कि इस सरकार ने राष्ट्रीय स्वाभिमान गिराया है। केन्द्र पाकिस्तानी आक्रामकता के सामने कमजोर सिद्ध हुआ है। मुम्बई हमले के आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने के प्रश्न पर सरकार कमजोर सिद्ध हुई। कुख्यात अपराधी दाउद के प्रश्न पर सरकार का रवैय्या लचर रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार का प्राधिकार और इकबाल खत्म हो गया है। सरकार ने 2 वर्ष में ही सत्ता में रहने का अपना अधिकार खो दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in