Categorized | लखनऊ.

विधानसभा चुनाव में गोभक्तों की भूमिका होगी निर्णायकः पटेल

Posted on 22 May 2011 by admin

राज्य में स्लाटर हाउसों के खिलाफ किसी भी स्तर पर जायेंगे कार्यकत्र्ता

आगामी राज्य विधान सभा चुनाव में गोभक्तों की निर्णायक भूमिका होगी। गोभक्त ही नहीं बल्कि प्रत्येक जीव की रक्षा करने वाला समाज अब राज्य में एक भी पशु वधशालायें बर्दाश्त नहीं करने वाला। राज्य सरकार की पशुओं को खत्म करने वाली नीयत वाली इस योजना का विरोध अब गोभक्त इस स्तर पर आकर करेंगे कि नये स्लाटर हाउस खुलने तो दूर वर्तमान में राज्य में मौजूद स्लाटर हाउसों का भी अस्तित्व खत्म कर दिया जायेेगा।

राज्य की बसपा सरकार को ये चेतावनी भरे शब्द आज भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद के क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख (उ0प्र0 एवं उत्तरांचल) वासुदेव पटेल ने सेक्टर-11, विकास नगर स्टेडियम में कहे। उन्होंने परिषद की विभाग स्तर की बैठक में दो टूक शब्दों में कहा कि मायावती सरकार पशुधन के दूरगामी महत्व को समझ नहीं पा रही, इसलिए जीवों के मांस का सौदा करने वाले व्यापारियों के साथ समझौता करके राज्य के हर बड़े शहर में स्लाटर हाउस खोलने का कार्य करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जीवों की हत्या का पाप ढोने वाली इस सरकार का भी हश्र वही होगा जो रावण व कंस का हुआ था। उन्होंने कहा कि यह भूमि राम व कृष्ण की है। यहां जीव हत्या महापाप है। श्री पटेल ने परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकत्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने स्लाटर हाउस खोलने की अपनी जिद न छोड़ी तो विधानसभा का औचक घेराव कभी भी कर सरकार को चेतावनी दी जा सकती है।

उन्होने गत दिनों बड़ौत में इसी मुद्दे पर आमरण अनशन कर रहे जैन मुनि प्रभ सागर जी महराज के साथ मायावती के इशारे पर हुए दुव्र्यवहार व अधार्मिक कृत्य की निंदा की और कहा कि इसका बदला समाज लेगा। उन्होंने कहा कि इन स्लाटर हाउसों को न बनने देने की कसम हमने खाई है और हम इसके लिए राज्य सरकार को आगाह कर रहे हैं कि हम इसके विरूद्ध किसी भी स्तर तक जायेंगे।

बैठक में एडवोकेट व क्षेत्रीय विधि प्रमुख सुश्री अर्चना सिंह तोमर, प्रांतीय अध्यक्ष धनेन्द्र कुमार जैन, हरि कृष्ण अरोड़ा, अशोक जी अग्रवाल, एडवोकेट बाल गंगाधर त्रिपाठी, गंभीर चंद्र जैन, क्षेत्रीय मीडिया प्रमुख हेमेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, एडवोकेट राम प्रताप सिंह चैहान, प्रेम सिंह, श्रीमती शीला काला, विभाग गोरक्षा प्रमुख अनुराग रचनात्मक, प्रभाकर सिंह, नवीन कुमार, रवि सलूजा, पुष्पा चुगानी, राजीव कुमार मिश्र, सचिन श्रीवास्तव इत्यादि प्रमुख लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in