Categorized | लखनऊ.

सिम्फनी आॅफ पीस प्रेयर

Posted on 22 May 2011 by admin

‘सिम्फनी आॅफ पीस प्रेयर’ विभिन्न धर्मावलम्बियों का एक विश्वव्यापी नेटवर्क है जिसके अन्तर्गत सब साथ मिलकर 22 मई को पृथ्वी पर शान्ति, खुशहाली, आशा, स्वास्थ्य, सद्भावना तथा आदर का आह्वान करते हैं। इसी कड़ी में सिटी मोन्टेसरी स्कूल में भी 22 मई को प्रेम एवं एकता की सिम्फनी मनाई गई जिसमें सभी धर्मों के लोगोंने मिलकर शानित हेतु प्रार्थना की।

सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस में आयोजित इस कार्यक्रम में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सभी धर्म गुरुओं का स्वागत किया। डा. गाँधी ने माउण्ड फूजी में होने वाली घटना के बारे में बताया जिसमें दस हजार से अधिक लोगों ने एकत्र होकर शान्ति एवं ध्यान हेतु प्रार्थना की। समारोह का शुभारम्भ सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ जिसके उपरान्त सभी धर्मावलम्बियों ने सर्वधर्म प्रार्थना की।

इसके उपरान्त सेंट डोमिनिक के प्रिसिंपल फादर क्रादरिस ने बाइबिल की कुछ लाइने पढीं एवं भाईचारा स्थापित करने का आग्रह किया वहीं दूसरी ओर इस्लामिक सेंटर के सेक्रेटरी मौलाना मो. मुश्ताक ने कुरान पढ़ते हुए संपूर्ण मानवता हेतु शान्ति की प्रार्थना की। इसी प्रकार रामकृष्ण मठ के स्वामी परिपूर्णानंद ने कुछ श्लोक पढ़कर कहा कि ईश्वर के  गूढ़ ज्ञान को जानने के लिए हमें जागृत होना पड़ेगा। बौद्ध धम्र के श्री प्रज्ञानन्द जी ने एक प्रार्थना के माध्यम से बताया कि मानवता को एक-दूसरे से जुड़े होने का अनुभव करना है तथा प्रकृति एवं सभी व्याप्त सत्य से ज्ञात होकर ही हम अपना आन्तरिक उत्थान कर सकते हैं तथा तभी विश्व शान्ति एवं एकता स्थापित कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in