Categorized | लखनऊ.

आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा समहिता गांगुली को भारी सफलता

Posted on 22 May 2011 by admin

samhita-ganguli-1सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर (थर्ड कैम्पस) की मेधावी छात्रा समहिता गांगुली ने इस वर्ष की आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस मेधावी छात्रा ने अंग्रेजी में 94, गणित में 98, इन्वार्यनमेन्टल एजुकेशन में 98, इतिहास-भूगोल में 92, हिन्दी में 92, विज्ञान में 92 एवं कम्प्यूटर में 96 अंक प्राप्त कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। समहिता ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय  अपनी शिक्षिकाओं विशेषकर अपनी टीचर-गार्जियन श्रीमती मीना श्रीवास्तव को दिया है। प्रतिभाशाली छात्रा समहिता गांगुली ने परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया कि वे प्रतिदिन छः घंटे पढ़ाई करती थीं। समहिता ने बताया कि उसे इतने अच्छे अंक प्राप्त करने की प्ररेणा पिछले वर्ष सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी के भाषण से मिली जो उन्होंने विगत वर्ष उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए थे। उसी वक्ता प्रतिभाशाली छात्रा समहिता ने निश्चय किया कि अगर ये बच्चे इतने सफल हो सकते हैं तो वह स्वयं क्यों नहीं। समहिता को संगीत सुनने, गाना, चित्रकारी तथा पुस्तकें व इनसाइक्लोपीडिया पढ़ने का शौक हे। वे आई.एस.सी. में भौतिक शाष्त्र, रसायन शाष्त्र, गणित एवं कम्प्यूअर विज्ञान पढ़ना चाहती हैं एवं उनकी तमन्ना नासा अथवा इसरों में वैज्ञानिक बनने की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in