Categorized | लखनऊ.

‘इण्टरनेशनल साइंस फेयर’ में प्रतिभाग हेतु दक्षिण कोरिया जायेगा सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस का छात्र दल

Posted on 20 May 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस का तीन सदस्यीय छात्र दल ‘इण्टरनेशनल साइंस फेयर’ में प्रतिभाग हेतु दक्षिण कोरिया जायेगा। यह अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान मेला कोरिया साइन्स एकेडमी के तत्वावधान में ‘एनवारनमेन्ट एण्ड एनर्जी’ विषय पर 9 से 12 अगस्त, 2011 तक दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि भावी पीढ़ी को विज्ञान की नवीनतम जानकारियों से अवगत कराने एवं विज्ञान विषय के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित इस अत्यन्त प्रतिष्ठित ‘इण्टरनेशनल साइंस फेयर’ में विश्व के अनेक देशों के छात्र दल प्रतिभाग कर रहे हैं। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की ओर से प्रतिभागी तीन सदस्यीय छात्र दल में मास्टर प्रतुल होरा एवं श्रेया सिंह शामिल हैं जबकि छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती जयश्री कृष्णन करेंगी।

kanpur-road-delegationश्री शर्मा ने बताया कि इस साइन्स फेयर का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक प्रतिभा तथा दक्षता विकसित करना तो है ही, साथ ही साथ यह आयोजन देश-विदेश के छात्रों में विश्व बन्धुत्व, विश्व एकता व विश्व शान्ति की भावना का भी विकास करेगा। यह साइन्स फेयर युवा पीढ़ी में विज्ञान विषय में रुचि विकसित करने तथा उभरती हुई वैज्ञानिक प्रतिभाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप समाजोपयोगी प्रतिभा को विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान देगा। इसके अलावा विभिन्न संस्कृतियों एवं सभ्यताओं का एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर समागम भी इसका एक प्रमुख उद्देश्य है जिसके माध्यम से विभिन्न देशों के छात्र एक-दूसरे के रहन-सहन, भाषा तथा ज्ञान-विज्ञान से रूबरू होंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनाॅमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए सर्वाधिक 32 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in