Categorized | हरदोई

बसपा का पतन, वामदलों की भांति निश्चित - जितिन प्रसाद

Posted on 18 May 2011 by admin

यूपी विधानसभा के चुनाव 2012 में इस बसपा सरकार का वहीं हश्र होगा जो बंगाल में वामदलों का हुआ है। यह बिल्कुल निश्चित हैं। यूपी मंे भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यह उपरोक्त शब्द लोक निर्माण विभाग के गेस्टहाउस मंे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि यह सरकार जमीन सस्तें दामों पर किसानों से खरीद करके उद्योगपतियों को दे रही है। किसानों का शोषण हो रहा है इसलिए कांग्रेस की सरकार इस वर्ष भूमि अधिग्रहण कानून को संशोधित करेगी। जिससे भविष्य में कोई भी सरकार किसानों का शोषण या दोहन न कर सके। बसपा की सरकार मंे अन्ना हजारें जैसे कर्मपुरूष पर आरोप लगाकर यह सिद्ध किया है कि सरकार उनसे बेचैन है। इसलिए भ्रष्टाचार की मुहिम को रोकने की मुहिम में लगी है। और आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रही है। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सभी कांग्रेसियों की नजरबंदी में व्यक्तिगत रूप से मिलकर प्रत्येक को माला पहनाई और हौसला अफजाई की और इस सफल मुहिम के लिए कांग्रेसजनों को बधाई भी दी। सभी नजरबंद कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। और कहा कि ऐसे ही संघर्ष के द्वारा हम यपूी में कांग्रेस की सरकार बनाएगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in