Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. के टाॅपर छात्रों ने निकाला ‘विक्ट्री मार्च’

Posted on 18 May 2011 by admin

90 प्रतिशत से लेकर 98.20 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले सी.एम.एस. के 982 मेधावी छात्र सम्मानित

toppers-of-isc-icseसिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने आज आई.सी.एस.ई. व आई.एस.सी. परीक्षाओं में अपनी रिकार्ड तोड़ सफलता का ‘विजय जुलूस’ लखनऊ की सड़कों पर निकालकर अभूतपूर्व सफलता की नई इबारत लिखी। अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराने वाले सी.एम.एस. के 982 टाॅपर छात्रों ने सी.एम.एस. कानपुर रोड स्थित पुरानी चुंगी से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम तक विशाल ‘विक्ट्री मार्च’ निकालकर अन्य छात्रों को प्रेरणा दी। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी की अगुवाई में निकाला गया सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों का यह विक्ट्री मार्च ऐसा अनूठा अहसास था, जिसने युवा पीढ़ी व छात्र समुदाय को आत्मविश्वास से लबालब कर दिया। सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम पहुँचकर यह ‘विक्ट्री मार्च’ एक विशाल सभा में परिवर्तित हो गया, जहाँ श्री दुर्गा शंकर मिश्र, आई.ए.एस., प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, उ.प्र. ने इन अति मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष सी.एम.एस. के 982 मेधावी छात्रों ने आई.सी.एस.ई. व आई.एस.सी. परीक्षाओ में 90 प्रतिशत से लेकर 98.20 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर अपनी अभूतपूर्व सफलता का झंडा गाड़ा है।

इससे पहले विक्ट्री मार्च में विजय संगीत की धुन पर जोशो-खरोश से कदम बढ़ाते सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने आज लखनऊ की सड़कों पर अभूतपूर्व दृश्य उपस्थित किया। अभूतपूर्व सफलता से उत्साहित मेधावी छात्रों के दमकते चेहरे व आत्मविश्वास ने विक्ट्री मार्च की शोभा में चार-चांद लगा दिये। इस अवसर पर सी.एम.एस. की सभी आई.सी.एस.ई. व आई.एस.सी. शाखाओं की प्रधानाचार्याएं विक्ट्री मार्च में आगे-आगे चल रही थी, उनके पीछे 98.20 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले मेधावी छात्र एवं क्रमशः 97 प्रतिशत व 96 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले मेधावी छात्र संगीत की स्वरलहरियों के बीच अपनी विजय गाथा का प्रदर्शन कर रहे थे। इस अवसर पर मेधावी छात्रों के माता-पिता तथा दादा-दादी भी विक्ट्री मार्च की गरिमा को बढ़ा रहे थे।

विक्ट्री मार्च के उपरान्त सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित भव्य ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री दुर्गा शंकर मिश्र, आई.ए.एस, प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, उ.प्र. ने कहा कि सी.एम.एस. छात्र आज पूरे विश्व को नई दिशा दे रहे हैं, वे न सिर्फ पढ़ाई में अपितु विश्व एकता व विश्व शान्ति के अग्रदूत भी है। श्री मिश्र ने कहा कि सी.एम.एस. छात्रों की यह उपलब्धि लखनऊ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सी.एम.एस. के संस्थापक डा0 जगदीश गाँधी, डा0 (श्रीमती) भारती
गांधी व शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आपके त्याग, तपस्या, लगन और मेहनत की बदौलत सी.एम.एस. छात्रों ने शिक्षा जगत में नई ऊँचाइयां हासिल की है। इस अवसर पर श्री मिश्र ने 98.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर सी.एम.एस. की आई.सी.एस.ई. अन्तरशाखा मेरिट सूची में टाॅपर रही सी.एम.एस. महानगर (प्रथम कैम्पस) की  छात्रा दीक्षा शर्मा एवं 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर सी.एम.एस. की आई.एस.सी. अन्तरशाखा मेरिट सूची में टाॅपर रहे सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस के छात्र मोहम्मद जिया आरिफ को विशेष रूप से सम्मानित किया।

अपरान्हः सत्र में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सी.एम.एस. के ऐतिहासिक परीक्षाफल की विस्तृत जानकारी देते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बताया कि वर्ष 2011 की आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष सी.एम.एस. से कुल 4109 छात्र बैठे जिनमें से 4107 छात्र उच्च अंको के साथ उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 982 छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 98.2 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम सारे देश में गौरवान्वित किया है।

सी.एम.एस. के सर्वोत्कृष्ट परीक्षाफल की विस्तृत जानकारी देते हुए डा. गाँधी ने बताया कि आई.एस.सी. परीक्षा की टाॅप 5 छात्रों की अन्तरशाखा मेरिट सूची में इस वर्ष 12 मेधावी छात्रों ने स्थान प्राप्त किए हैं। जबकि आई.सी.एस.ई. परीक्षा की टाॅप 5 छात्रों की अन्तरशाखा मेरिट सूची में 13 मेधावी छात्रों ने स्थान प्राप्त किए हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि आई.एस.सी. परीक्षा की अन्तर-शाखा मेरिट सूची में टाॅप फाइव पर रहने वाले छात्रों में प्रथम स्थान पर सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस के छात्र मोहम्मद जिया आरिफ रहे हैं जिन्होंने सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। दूसरे स्थान पर सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की 3 छात्राएं गायत्री लूम्बा, ट्विंकल चावला एवं रत्ना कृष्णास्वामी (सभी 97 ़75 प्रतिशत), तीसरे स्थान पर सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र विशाल गोयल, सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के 2 छात्र वृन्दा चावला एवं पद्माक्षी अग्रवाल (97.25 प्रतिशत), चैथे स्थान पर सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के 2 छात्र जयदीप पाण्डेय एवं कृतिका सेन (97 प्रतिशत) एवं पाँचवे स्थान पर सी.एम.एस. महानगर (द्वितीय कैम्पस) की छात्रा नेहा रावत, सी.एम.एस. महानगर (तृतीय कैम्पस) की छात्रा ईरम फातिमा एवं सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र विभोर अग्रवाल रहे हैं।

इसी प्रकार आई.सी.एस.ई. परीक्षा की अन्तर-शाखा मेरिट सूची में टाॅप फाइव पर रहने वाले छात्रों में प्रथम स्थान पर सी.एम.एस. की दो छात्राओं ने 98.2 प्रतिशत अंको के साथ कब्जा जमाया है जिनमें गोमती नगर कैम्पस की छात्रा तान्या झा एवं महानगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा दीक्षा शर्मा शामिल हैं। दूसरे स्थान पर सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के 2 छात्र सौम्या एवं अनुप्रास गौतम (97 ़80 प्रतिशत), तीसरे स्थान पर सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के दो छात्र अक्षत श्रीवास्तव एवं जयेश सिंह एवं सी.एम.एस. महानगर (प्रथम कैम्पस) के अमीना अखलाक (97.60 प्रतिशत), चैथे स्थान पर सी.एम.एस. गोमती नगर की छात्रा आशिमा एलहैन्स एवं सी.एम.एस. महानगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र प्रबल गंगवार (97.40 प्रतिशत) एवं पाँचवे स्थान पर सी.एम.एस. गोमती नगर की छात्रा मनीषा पंत, सी.एम.एस. कानपुर रोड के छात्र विशाल पाण्डेय एवं सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के 2 छात्र वैभव सिंह व अर्जुन (97.20 प्रतिशत) रहे हैं।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सी.एम.एस. छात्रों ने एक स्वर से कहा कि आज हम जो कुछ भी हैं सी0एम0एस0 की बदौलत ही हैं। हमारे विद्यालय का ईश्वरीय व शान्त वातावरण हमें सदैव ही आगे बढ़ने व जीवन में कुछ करने की प्रेरणा देता है। आई.एस.सी. अन्तर-शाखा मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सी.एम.एस. राजाजीपुरम के छात्र मोहम्मद जिया आरिफ (98 प्रतिशत) ने पत्रकारों से कहा कि हमारी प्रधानाचार्या व हमारी शिक्षिकाओं ने नैतिक व चारित्रिक ज्ञान की जो रोशनी हम सभी छात्रों को दी है वही हमारी सफलता का प्रेरणास्रोत है। इसी प्रकार आई.सी.एस.ई. परीक्षा में 98.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर आई.सी.एस.ई. अन्तर-शाखा मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा दीक्षा शर्मा अपनी सफलता से बेहद खुश थी। पत्रकारों से बातचीत में इस छात्रा ने अपनी सफलता को कड़ी मेहनत, दृढ़ विश्वास और अपनी प्रधानाचार्या व माता-पिता के आशीर्वाद का नतीजा बताया। प्रेस कान्फ्रेन्स में उपस्थित सी0एम0एस0 की सभी शाखाओं की प्रधानाचार्याओं ने एक स्वर से अपने छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभिभावकों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in