सड़क हादसों में तीन की मौत कई घायल

Posted on 18 May 2011 by admin

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद बस्ती से शाहजहाँपुर प्लाईवुड लादकर आ रही टाटा यूएसटी-3477  व नेपाल की टूरिस्ट बस नं0 3ख-5455 थाना रौजा के ग्राम बरतारा के पास दोनो गाडिय़ां आपस में टकरा गई। जिसमें टाटा के ड्राईवर शिवकुुमार 32 वर्षीय पुत्र दयाराम निवासी ऊंचा गांव कराकारी, थाना मुढग़वा जनपद बस्ती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं थाना निगोही के ग्राम बैदापुर निवासी 55 वर्षीय गोधन लाल पुत्र बालकराम साईकिल से डीजल लेने जा रहा था। दोपहर 1 बजे के करीब पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घटना स्थल पर भेजा है।

उधर थाना जलालाबाद के पास बारह पत्थर के पास सुबह ट्रक स्कार्पिओ टैम्पो और बाईक की टक्कर में बाईक सवार 28 वर्षीय सलीम पुत्र इस्माईल निवासी करनापुर जनपद फर्रूखाबाद की घटना स्थल पर तड़प - तड़प कर मौत हो गई। वहीं टैम्पो में सवार मढ़ई लाल पुत्र रूपराम व उसका बेटा रमेश निवासी धीरजपुर थाना निगोही व बाईक सवार आरिफ  निवासी हाफिज मियां की मजार यह सभी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in