Categorized | जालौन

भाजपा में प्रत्याशी चयन की कवायद तेज

Posted on 17 May 2011 by admin

भाजपा में प्रत्याशी चयन की कवायद तेज हो गई है। प्रत्याशियों की जमीनी हकीकत जानने के लिए पार्टी सर्वेक्षण संस्था से अपना सर्वे कराने के बाद संगठन व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जरिए क्रास चेकिंग भी करा रही है। ताकि टिकट वितरण में कोई खासी न रह जाए और जिताऊ प्रत्याशी आगे आ सके।

jaighosh-photoभाजपा का चुनावी सर्वेक्षण सर्वे कंपनी सूर्या एक मर्तवा तीनों विधान सभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों के बारे में अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान की डेढ़ महीने पहले सौंप चुकी है। सर्वे संस्था की सर्वे रिपोर्ट की जमीनी हकीकत क्या है। इस बात की क्रास चैकिंग के लिए संगठन की आंतरिक व्यवस्था देख रही श्यामल कमेटी भी उरई, माधौगढ़ व कालपी के प्रत्याशियों की पूरी रिपोर्ट को सौंप चुकी है, लेकिन आंतरिक कमेटी की प्रत्याशियों के बारे में जो राय दी गई है। उसके बारे में संघ से जुड़ी सर्वे टीम जिले के नेताओं को बिना कोई जानकारी दिए अपना सर्वेक्षण बीते दो दिनों के गोपनीय प्रवास में कर चुकी है। चूकिं भाजपा का मानना है कि वह अपने प्रत्याशियों की घोषणा हर हाल में मई के अंतिम सप्ताह या जून के प्रथम सप्ताह में प्रत्याशियों की घोषणा करने की योजना है। वैसे भाजपा की ओर से माधौगढ़ में प्रत्याशियों की कोई लंबी फेहरिस्त नहीं है। यहां से पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर व पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन व वीरेंद्र खरुसा पार्टी की ओर से प्रमुख प्रत्याशी है, लेकिन इस सीट पर पार्टी के लोगों को आशंका है कि माधौगढ़ विधान सभा से जद यू के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश निरंजन भइया जी को राजग के गठबंधन के आधार पर मिलने की प्रबल संभावनाएं है, लेकिन इसके बाद भी पाटी्र ने अपने प्रत्याशियों के कराए गए सर्वे में पूर्व विधायक संतराम सिंह मूलचंद्र निरंजन व वीरेंद्र खरुसा का नाम प्राथमिकता पर रखा है। जबकि उरई विधान सभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर पूर्व सांसद भानुप्रताप वर्मा, गौरीशंकर वर्मा, रामप्रकाश मुखिया, उमाशंकर व डा नरेश वर्मा का नाम सामने आया है। कालपी विधान सभा क्षेत्र के हुए सर्वे में पूर्व विधायक अरुण मेहरोत्रा, नरेंद्र सिंह जादौन, जयघोष द्विवेदी ने भी अपनी दाबेदारी जताई है। पूर्व विधायक डा अरुण मेहरोत्रा के कामकाज को लेकर तो उन्हें सर्वे में अहम माना गया, लेकिन ब्राम्हणों के मतों पर भी संगठन व सर्वे टीम ने अपनी रिपोर्ट में संकेत दिया। इस वार भाजपा भी अन्य दलों की तरह जातिवादी समीकरणों को भी खासी अहमियत देती नजर आ रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in