Categorized | लखनऊ.

बी0जे0पी0 नेताओं द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ की गई बयानबाजी निराधार एवं असत्य

Posted on 12 May 2011 by admin

  • प्रदेश में हाशिये पर खिसकती बी0जे0पी0 घटिया राजनीति पर उतारू
  • बी0एस0पी0 सरकार पर झूठे आरोप लगाने से पहले बी0जे0पी0 को अपने शासित राज्यों व एन0डी0ए0 सरकार के भ्रष्टाचार को भी देख लेना चाहिए
  • दलित विरोधी जातिवादी मानसिकता में जकड़े बी0जे0पी0 नेताओं को राज्य में दलित मुख्यमंत्री का नेतृत्व सहन नहीं
  • प्रदेश सरकार अपने सभी फैसले पूरी पारदर्शिता के साथ नियमानुसार करती है
  • जनप्रिय माननीया मुख्यमंत्री जी की कार्यशैली के संबंध में बी0जे0पी0 नेताओं की टिप्पणी राज्य की जनता का अपमान

बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा बी0एस0पी0 सरकार के खिलाफ की गई बयानबाजी को निराधार एवं असत्य बताया है। उन्होंने बी0एस0पी0 सरकार के खिलाफ लगाये गये सभी आरोपों को तथ्यों से परे बताते हुए कहा कि प्रदेश की राजनीति में हाशिये पर खिसकती बी0जे0पी0 अब घटिया राजनीति पर उतारू हो गई है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार पर झूठे बेबुनियाद व अनर्गल आरोप लगाने से पहले इन नेताओं को बी0जे0पी0 शासित राज्यों व बी0जे0पी0 नेतृत्व वाली केन्द्र की तत्कालीन एन0डी0ए0 सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार को भी देख लेना चाहिए। उन्होंने श्री राजनाथ सिंह द्वारा की जा रही भूख हड़ताल को महज राजनीतिक नौटंकी बताते हुए इसे बी0जे0पी0 नेताओं की आपसी वर्चस्व की लड़ाई बताया है।

प्रवक्ता ने कहा कि दलित विरोधी जातिवादी मानसिकता में जकड़े बी0जे0पी0 नेताओं को देश के सबसे बड़े व राजनैतिक रूप से सर्वाधिक महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में दलित मुख्यमंत्री का नेतृत्व सहन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार पर उंगली उठाने से पहले बी0जे0पी0 के नेताओं को आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबी कर्नाटक सहित अपनी अन्य राज्य सरकारों को सुधरने की सलाह देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बी0जे0पी0 शासित कर्नाटक के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री एवं इन सरकारों के कई मंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोपों की जद में हैं। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार को कानून व्यवस्था की नसीहत देने से पहले बी0जे0पी0 नेताओं को अपनी पार्टी द्वारा शासित गुजरात सरकार के कारनामों को जरूर याद कर लेना चाहिए, जिसपर कई फर्जी मुठभेड़ के आरोप हैं और इन फर्जी मुठभेड़ों की जांच मा0 न्यायालयों द्वारा करायी जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की बी0एस0पी0 सरकार कानून द्वारा कानून के राज में विश्वास करती हैै। इसलिए कानून व्यवस्था के मामलें में किसी के साथ पक्ष-पात करने का तो प्रश्न ही नहीं उठता। उन्हांेने कहा कि बी0एस0पी0 ही देश की इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसने कानून व्यवस्था के मामलें में अपने मंत्रियों, सांसद, विधायक एवं पार्टी पदाधिकारियों तक को नहीं बख्शा।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाने से पहले बी0जे0पी0 नेताओं को राज्य सरकार की कार्यप्रणाली की जानकारी अवश्य कर लेनी चाहिए थी। प्रदेश सरकार अपने सभी फैसले पूरी पारदार्शिता के साथ नियमानुसार करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर दोषियों के विरूद्ध न केवल तत्काल कार्यवाही की जाती है बल्कि आवश्यकतानुसार उन्हें जेल भेजने से भी परहेज नहीं किया जाता है।

बी0एस0पी0 प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ऊल-जलूल बयानबाजी करने वाली बी0जे0पी0 का हमेशा से ही भ्रष्टाचार के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। आज भी सत्ता के लालच में बी0जे0पी0 के नेता हर तरह का समझौता करने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर बी0जे0पी0 के इतने प्रसंग हैं जिन पर कई किताबे लिखी जा सकती हंै। उन्होंने कहा कि बी0जे0पी0 के एक राष्ट्रीय अध्यक्ष को रूपये लेते टी0वी0 कैमरे पर पकड़े जाने का प्रसंग देश के लोग आज भी नहीं भूले हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि किसानों का शुभचिंतक बनने का झूठा दावा करने वाली बी0जे0पी0 भूमि अधिग्रहण तथा मुआवजें को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए नया केन्द्रीय कानून न बनाये जाने के लिए बी0जे0पी0 भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अगर इस पार्टी के नेताओं को किसानों की वाकई चिंता होती तो बी0जे0पी0 के नेतृत्व वाली केन्द्र की तत्कालीन एन0डी0ए0 सरकार अपने छह वर्ष के कार्यकाल में भूमि अधिग्रहण कानून में परिवर्तन करने के लिए कोई सार्थक पहल अवश्य करती।

प्रवक्ता ने कहा कि बी0जे0पी0 नेताओं द्वारा उत्तर प्रदेश की जनप्रिय माननीया मुख्यमंत्री जी की कार्यशैली के संबंध में की गयी टिप्पणी राज्य की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों में यकीन करने का दावा करने वाली इस विपक्षी पार्टी के नेताओं को मालूम होना चाहिए कि विगत विधान सभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने माननीया मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बी0एस0पी0 की नीतियों व कार्यक्रमों से प्रभावित होकर बी0एस0पी0 को पूर्ण बहुमत प्रदान किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बी0एस0पी0 के बढ़ते हुए जनाधार की बदौलत बहुजन समाज पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने किसानों और भू-स्वामियों से अपील की है कि वे विपक्षी दलों के नेताओं की अनर्गल बयानबाजी एवं भड़काऊ प्रयासों के झांसे में न आयें क्योंकि राज्य की बी0एस0पी0 सरकार उनके हितों को लेकर संवेदनशील है।लखनऊ 12 मई 2011 भट्टा पारसौल के किसानों की यमुना एक्सपे्रस वे में अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे की मांग एवं भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गाजियाबाद में शांतिपूर्वक धरना दे रहे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय मंत्री अशोक प्रधान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनक्कड़, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल, लज्जा रानी गर्ग, कमलावती सिंह, चन्द्रकान्ता, सरिता चैहान, कुसुम शर्मा, अनीता शर्मा सहित हजारो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की भाजपा नेताओं ने निन्दा की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, नरेन्द्र सिह, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, राजेन्द्र तिवारी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, किसान  मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिनेश दुबे ने भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की निन्दा करते हुए इसे बसपा सरकार की तानाशाही बताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in