Categorized | लखनऊ.

उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on 11 May 2011 by admin

योजनावार लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया तुरन्त करें
मनरेगा के तहत औद्यानिकी पर विशेष जोर
बकाया भुगतान अविलम्ब किये जाने के निर्देश
लापरवाही बरतने वाले उद्यान अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने के निर्देश
केला की खेती पर गोष्ठी निर्धारित

उत्तर प्रदेश के उद्यान मंत्री श्री नरायन सिंह ने सभी मंडलीय व जिला उद्यान अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे विभाग में संचालित सभी योजनावार लाभार्थियों का चयन दिये गये दिशा-निर्देश के अनुसार  कर लें। ताकि समय से योजना का लाभ लाभार्थी को मिल सकें।

यह निर्देश उद्यान मंत्री ने आज यहां उद्यान विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत औद्यानिकी पर विशेष जोर दिया जायें। उन्होंने कहा कि औद्यानिक विकास कि दिशा में आ रहे पिछड़ेपन का कारण जानकर उसका निदान भी शीघ्र हो। उन्होंने कहा कि औद्यानिक योजनाओं के लक्ष्यों का इस वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत पूर्ति की जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के चयन में कृषकों की  पुनर्रावृत्ति न हो, इस बात का ध्यान रखें।

श्री नरायन सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक शासन से अवमुक्त धनराशि शीघ्र ही योजनावार आवंटित करें। उन्होंने इस बात पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों ने अभी तक अवमुक्त धनराशि का व्यय नहीं किया है वे अधिकारी धन का उपयोग अविलम्ब कर लें, उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले उद्यान अधिकारियों कोे प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने के भी निर्देश  दिये। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन मुख्य मार्गों पर करने के साथ ही साथ उनका प्रचार पोस्टर/पम्पलेट आदि के माध्यम से किया जाय जिससे कषकों के बीच संबंधित योजनाओं के प्रति जागरूकता लायी जा सके।

बैठक में सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केले की खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों को अधिकाधिक लाभ अर्जित कराने के उद्देश्य से बाराबंकी जनपद में केला गोष्ठी का आयोजन निकट भविष्य में किया जायेगा।

समीक्षा बैठक में सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री मनोज कुमार सिंह, निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री दिनेश चन्द्र के अलावा मण्डलीय/जिला उद्यान अधिकारियों के साथ निदेशालय स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in