Categorized | लखनऊ.

नगर निकाय उपचुनाव में निर्वाचित सदस्यों के नाम सरकारी गजट में प्रकाशित

Posted on 11 May 2011 by admin

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेन्द्र भौनवाल ने उपचुनाव में नगर निगम आगरा के वार्ड संख्या-29 के निर्वाचित पार्षद श्री प्रमोद एवं नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड संख्या-02 के निर्वाचित पार्षद श्री कुलदीप के नामों को सरकारी गजट में प्रकाशन करने हेतु अधिसूचना जारी कर दी है।

इस उप चुनाव में उन्होंने नगर निकायों के निर्वाचित वार्ड सदस्यों की भी अधिसूचना जारी कर दी है इसमें नगर पंचायत मऊ आइमा (इलाहाबाद) से श्रीमती रोशन जहाॅं, नगर पंचायत लाल गोपाल गंज (इलाहाबाद) से श्री शहेनशाह, नगर पालिका परिषद के कैराना (मुज्जफर नगर) से श्रीमती रहीमा, नगर पंचायत मीरापुर (मुज्जफर नगर) से श्री अमित कुमार मित्तल, नगर पंचायत गोवर्धन (मथुरा) से श्रीमती शकुन्तला, नगर पालिका परिषद फीरोजाबाद से श्रीमती गुड़िया, नगर पंचायत मेंहनगर, (आजमगढ़) से श्री सुनीता, व श्री राजेन्द्र तथा नगर पालिका परिषद बड़ौत (बागपत) से श्री मंयक एवं श्री राजवीर शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in