Categorized | लखनऊ.

क्रान्तिकारी शहीदों के 112 वें बलिदान दिवस पर स्मृति सभा का आयोजन कल

Posted on 11 May 2011 by admin

शहीद स्मृति समारोह समिति उ0प्र0 तथा उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि के संयुक्त तत्वावधान में स्वधीनता संग्राम के दौरान एक ही माता-पिता के तीन क्रान्तिकारी पुत्रों-दामोदर हरि चापेकर, बालकृष्ण हरि चापेकर एवं वासुदेव हरि चापेकर तथा साथी महादेव विनायक राण्डे के 112 वें बलिदान दिवस पर कल 12 मई को सांयकाल 5ः30 बजे गांधी भवन पुस्तकालय/संग्रालय सभागार (शहीद स्मारक के सामने) में स्मृति सभा का आयोजन किया जा रहा है।

महामंत्री, शहीद स्मृति समारोह समिति श्री उदय खत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय पद्मश्री प्रो0 महेन्द्र सिंह सोढ़ा इस समारोह के मुख्य अतिथि होगें तथा भातखण्डे संगीत संस्थान के कुलपति इसकी अध्यक्षता करेंगे। प्रमुख स्वाधीनता सेनानी, विद्यालयों के शिक्षक, छात्रगण, विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन इस अवसर पर उपस्थित होकर अमर शहीदों को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in