Categorized | लखनऊ.

निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों के कल्याण हेतु उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड गठित

Posted on 11 May 2011 by admin

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ का गठन किया गया है जिसमें सेवायोजकों और कर्मचारियों के तीन-तीन प्रतिनिधि हैं। प्रमुख सचिव, श्रम इसके पदेन अध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त भारत सरकार के कल्याण आयुक्त तथा उत्तर प्रदेश के आवास, वित्त, लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव भी पदेन सदस्य के रूप में सम्मिलित किये गये हैं। श्रम आयुक्त, इसके पदेन सदस्य सचिव हैं।

यह जानकारी कानपुर स्थित श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा दी गई है। सेवायोजकों के प्रतिनिधियों में श्री ए0के0सिंह वरिष्ठ प्रबन्धक, जे0पी0 एसोसिएट लिमिटेड यमुना एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट, सेक्टर-128, नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर, सुश्री  अलका दास पत्नी-श्री अखिलेश दास, चेयर मैन, विद्या इरेक्टर एण्ड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ तथा श्री एस0के0गर्ग, प्रबन्ध निदेशक, एल्डिको हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, कपूरथला लखनऊ बोर्ड में सदस्य के रूप में सम्मिलित किये गये हैं।

कर्मचारी प्रतिनिधि के रूप में श्री विष्णु शुक्ला नेशनल कम्पेन कमेटी के क्षेत्रीय समन्वयक कानपुर श्री भोलानाथ तिवारी महामंत्री कंस्ट्रक्शन फारेस्ट ब्रिक-क्लिन एण्ड वुड-वक्र्स यूनियन, इलाहाबाद तथा श्रीमती अर्शिया नाजिम कोषाध्याक्ष, असंगठित कर्मकार यूनियन, इलाहाबाद को भी बोर्ड में सदस्य के रूप में सम्मिलित  किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in