Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ सम्पन्न

Posted on 11 May 2011 by admin

सी.एम.एस. शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान

11सिटी मोन्टेसरी स्कूल के कर्तव्यपरायण व कर्मठ शिक्षकों के सम्मान में आयोजित भव्य ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. के सभी कैम्पस के लगभग 3000 शिक्षक-शिक्षिकाएं व प्रधानाचार्याएं उपस्थित थी तथापि ग्रीष्मावकाश पर जाने से पूर्व वर्ष भर की शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। समारोह का विशेष आकर्षण सी.एम.एस. के पूर्व
मेधावी छात्रों की उपस्थिति रहा जिन्होंने पूरे देश में अपनी मेधा का परचम लहराया है। इस अवसर पर सी.एम.एस.  शिक्षकों के साथ ही मेधावी छात्रों को भी विशेष रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

समारोह में कक्षा-8 की प्रथम व द्वितीय अन्तरशाखा कम्परेटिव परीक्षा में टाॅप करने वाले छात्रों, उनकी माताजी एवं टीचर-गार्जियन को विशेष रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। कक्षा-8 की प्रथम अन्तरशाखा कम्परेटिव परीक्षा में टाॅप करने वाली सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की छात्रा वन्या मिश्रा एवं कक्षा-8 की द्वितीय अन्तरशाखा कम्परेटिव परीक्षा में टाॅप करने वाली सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कम्परेटिव परीक्षा के प्रथम स्थान पर रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी0एम0एस0 के सभी शिक्षकों को उनकी शिक्षा जगत की निःस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आप महान शिक्षकों ने अपने छात्रों को गुणवान व चरित्रवान बनाने के प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कठिन प्रयासों के कारण ही सी.एम.एस. छात्र आई.एस.ई. व आई.सी.एस.ई. की बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हैं। बोर्ड परीक्षाओं की नींव प्राइमरी स्तर पर रखी जाती है जो कि जूनियर व सीनियर स्तर तक और मजबूत होती जाती है। अतः शिक्षण के हर स्तर पर शिक्षक का योगदान अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सभी शिक्षकों को उनके कठिन प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए श्री गांधी ने आशा व्यक्त की कि प्रत्येक छात्र एक अनमोल मोती की तरह चमकें और अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा विद्यालय के गर्व का कारण बने।

22इस अवसर पर विदेश में सी.एम.एस. का नाम रोशन कर लौटे सी.एम.एस. छात्र दलों एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु रवाना होने वाले छात्रों व शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनमें थाईलैण्ड में आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग कर लौटी सी.एम.एस. की आॅनरेरी चीफ एकेडमिक एडवाइजर डा. सुनीता गाँधी व सी.एम.एस. क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड सुश्री सुस्मिता बासु एवं टर्की में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करने हेतु सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व सी.एम.एस. की चीफ आपरेटिंग आफीसर प्रो. गीता गाँधी किंगडन शामिल हैं। इसके अलावा सी.आई.एस.वी. में प्रतिभाग करने वाले सी.एम.एस. आनन्द नगर के छात्र दल, क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में भाग लेने वाले सी.एम.एस. कानपुर रोड के छात्र दल, श्रीलंका में आयोजित एनुअल समर कैम्प में प्रतिभाग करने वाले सी.एम.एस. आनन्द नगर के छात्र दल, माॅरीशस में आयोजित क्वालिटी यूथ इनीसिएटिव सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले सी.एम.एस. कानपुर रोड के छात्र दल, चीन में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल-टु-स्कूल एक्चेन्ज एक्सीपीरिएन्स प्रोग्राम में प्रतिभाग करने वाले सी.एम.एस. गोमती नगर के छात्र दल, अमेरिका में आयोजित इण्टरनेशनल चिल्ड्रेन्स समर विलेज कैम्प (सी.आई.एस.वी.) में प्रतिभाग हेतु रवाना होने वाले सी.एम.एस. गोमती नगर के दो छात्र दल, अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु हाँगकाँग रवाना होने वाले सी.एम.एस. अलीगंज, इन्दिरा नगर व महानगर के छात्र दल तथा इण्डोनेशिया में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में प्रतिभाग हेतु रवाना होने वाले सी.एम.एस. महानगर, गोमती नगर, आनन्द नगर, अलीगंज व आर.डी.एस.ओ. के छात्र दलों को सम्मानित किया गया।

इससे पहले समारोह का शुभारम्भ सी.एम.एस. चैक के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत स्कूल प्रार्थना से हुआ। तत्पश्चात् सी.एम.एस. अलीगंज के शिक्षकों ने वल्र्ड पार्लियामेन्ट के प्रस्तुतीकरण द्वारा ‘बालकों में बढ़ती हिंसात्मक प्रवृत्ति’ पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संगीत शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत ‘दीपगान’ एवं सी.एम.एस. अशर्फाबाद कैम्पस द्वारा प्रस्तुत कोरियोग्राफी ‘हरि मेरे घर को यह वर दो..’ सारे माहौल को संगीतमय बना दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in