Categorized | लखनऊ.

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दौड़

Posted on 09 May 2011 by admin

भारतीय जनतायुवा मोर्चा द्वारा केन्द्र व भ्रष्टाचार के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दौड़’ के कार्यक्रम में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने षिरकत की। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दौड़ की शुरूआत से पहले आलमबाग स्थित मौनी बाबा मन्दिर के निकट एक सभा का भी आयोजन किया गया। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने अपने भाषण के दौरान केन्द्र की भ्रष्टाचारी सरकार की पोल खोलते हुए कहा है कि केन्द्र की सरकार ने टू-जी स्पैक्ट्रम, आर्दष शोसाईटी, काॅमनवेल्थ आदि घोटालो द्वारा देष के खजाने को 4 लाख करोड़ रूपये से अधिक की छति पहुचाई है। उन्होने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी कटघरे में खडा करते हुए कहा कि इतने बडे़ बडे़ घोटाने हो जायें और प्रधान मंत्री कार्यायल को पता भी न चले यह आष्र्चय की बात है। केन्द्र की सरकार अपने मंत्रियों एवं सहयोगियो को दोषी ठहरा कर इस जिम्मेदारी से बचना चाहती है। यदि आज 4 लाख करोड़ रूपये देष के विकास पर खर्च किये जाते तो लाखों बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराये जा सकते थे। सैंकड़ो मेडिकल काॅलेज, सैंकड़ो आई-आई-टी जैसी आदि उच्च संस्थाये एवं बुनयादी सुविधाओं के माध्यम से देष का विकास किया जा सकता था प्ररन्तु आज भी केन्द्र सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ढूलमुल रवैया अख्तियार किये हुए है। श्री ठाकुर ने कहा की किसान आत्महत्या कर रहा है। जब तक केन्द्र व प्रदेष में कांग्रेस व बसपा की सरकार है। तब तक देष की जनता का भला नही होने वाला।

प्रदेष भाजयुमो अध्यक्ष हरीष द्विवेदी ने अपने बोधन में कहा कि चारो तरफ भ्रष्टाचार और अराजकता का महौल बना हुआ है। केन्द्र व प्रदेष सरकार लूट खसोट में लगी है। चारो तरफ अपराध बढ़ रहे है। भारतीय जनता युवा मोर्चा केन्द्र व प्रदेष की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेकने तक चैन से नहीं बठने वाली उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आज प्रदेष भर में 8 स्थानों पर दौड़ का आयोज किया गया। भविष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल और ग्राम स्तर पर जा कर केन्द्र व प्रदेष के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी।

सांसद लाल जी टण्डन ने कहा कि युवाओं में एक सकारात्मक सोच होती है वह कुछ भी कर गुजरने में सच्छम है और उसे आगे बढ़कर केन्द्र व प्रदेष की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकने के लिये आगे आना चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दौड़ को सांसद लाल जी टण्डन, सांसद एवंम् राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो अनुराग ठाकुर और प्रदेष भाजयुमो अध्यक्ष हरीष द्विवेदी ने झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया जिसमें हजारों भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोज भाजयुमो लखनऊ महानगर एवंम् संयोजन प्रदेष मंत्री भाजयुमो राघवेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सांसद लाल जी टण्डन, मैंयर दिनेष शर्मा, विधायक सुरेष तिवारी, सुरेष श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष प्रदीप भारगव, नगर महामंत्री मान सिंह, भाजयुमो महामंत्री श्रीकृष्ण दिक्षित, उपाध्यक्ष षिवभूषण सिंह, प्रदेष मंत्री राघवेन्द्र तिवारी, प्रत्यूषमणि त्रिपाठी प्रदेष मीडिया प्रभारी राहुल मिश्रा, आनन्द शाही, महानगर अध्यक्ष साकेत शर्मा, जितेन्द्र सिंह, हिमांषु दिक्षित, हिमांषु तिवारी, पप्पु मालवीय, रामेष गुप्ता, प्रमोद सिंह, हिमांषू गुप्ता आदि हजारो भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त आषय की जान कारी प्रदेष मीडिया प्रभारी राहुल मिश्रा ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in