Categorized | लखनऊ.

किसानों पर हुई गोलीबारी के लिए मुख्यमंत्री को सीधे तौर पर जिम्मेदार

Posted on 08 May 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने गे्रटर नोयडा के भट्ठा पारसौल गांव में किसानों पर हुई गोलीबारी के लिए मुख्यमंत्री को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया। आज पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने पे्रस वार्ता में कहा कि बसपा सरकार औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन को अधिग्रहीत कर रही है। बसपा सरकार स्वयं अपनी भूमि अधिग्रहण नीति का पालन भी नहीं कर रही है। किसानों की मांग के बदले बसपा सरकार उन पर लाठी व गोली बरसा रही है। पार्टी ने भूमि अधिग्रहण के मुख्य बिन्दु, अधिग्रहण का जनहित में क्या औचित्य, किसानों द्वारा मांगी जा रही मुआवजे की दरों को न देना एवं सरकार की व्यापारिक डील व किसानों पर गोलीकाण्ड सहित सभी विषयों पर सीबीआई जांच की मांग की है।

श्री दीक्षित ने कहा कि ग्रेटर नोयडा के भटठा पारसौल गांव में किसानों द्वारा जमीन अधिग्रहण की मुआवजा राशि को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर 4 माह से किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने पर सरकार ने कोई वार्ता नहीं की उल्टे किसानों पर ही पुलिस ने गोलीबारी की। तानाशाह सरकार किसानों पर गोलियां चलवा रही है। उन्होंने किसानों के मारे जाने की निन्दा की और दो दर्जन किसानों के गायब होने का आरोप भी लगाया। कहा कि चार दर्जन किसान घायल हैं। उक्त क्षेत्र में पुलिसिया गुण्डागर्दी एवं तांडव के प्रत्यक्ष साक्ष्य हैं। अनेक किसानों के घर जला दिये गये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने घटना की जांच के लिये विधानमण्डल दल के उपनेता हुकुम सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी को घटनास्थल को दौरा करने के लिये भेजा है।

प्रवक्ता ने बताया कि भट्ठा पारसौल गांव जा रहे भाजपा नेता हुकुम सिंह, सत्यपाल मलिक, डाॅ0 महेश शर्मा, नवाब सिंह नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, सत्यप्रकाश अग्रवाल, नरेश सिरोही, सतपाल यादव को पुलिस ने जबरन रोका और सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही को उनके आवास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने गिरफ्तारियों की निन्दा की। भाजपा ने इस घटना के घायलों के लिये स्थानीय कैलाश हास्पिटल में मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था तथा 6 एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की है।
श्री दीक्षित ने बताया कि इस घटना के विरोध में भाजपा कल 09 मई को गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा में ’काला दिवस’ मनाएगी। पार्टी कार्यकत्र्ता जुलूस निकालकर ज्ञापन देंगे व सी0बी0आई0 जांच की मांग करेंगे। पार्टी ने परसों 10 मई को गौतमबुद्धनगर बंद करने का आह्वान किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in