Categorized | लखनऊ.

लोक तांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात

Posted on 08 May 2011 by admin

राष्ट्रीय लोक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह व प्रदेश महासचिव अनिल दुबे ने आज भट्ठा पारसौल का दौरा करने जा रहे राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह की प्रदेश सरकार द्वारा की गयी गिरफ्तारी को लोक तांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात बताया है।

उन्होने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह आज प्रातः 11 बजे कल भट्ठा पारसौल में हुई घटना का जायजा लेने जा रहे थे उनके साथ सांसद श्री जयन्त चैधरी सहित पार्टी के सभी विधायक व पार्टी के हजारों समर्थक शामिल थे उन्हे व उनके सभी समर्थकों सहित नोएडा में प्रशासन ने गिरफतार कर लिया है।

रालोद नेताआंे ने कहा कि सरकार द्वारा चैधरी अजित सिंह को गिरफतार करके भट्ठा पारसौल में किए जा रहे तांडव को और हो चुकी घटनाओं को छिपाना चाहती है और उन्ही तथ्यों को जानने और किसानो का उत्पीड़न रोकने के लिए चैधरी अजित सिंह वहाॅ जा रहे थे।

रालोद नेताओ ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और किसी भी घटना को जानने का अधिकार है जिसमें हिंसा का कोई स्थान नही हो उन्होने किसानो से शान्तिपूर्वक आन्दोलन चलाने की अपील करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल पूरी तरह किसानो के साथ है और उनके ऊपर किसी प्रकार के जुल्म और ज्यादती का बर्दास्त नही किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in