Categorized | लखनऊ.

मारने की धमकी दिए जाने पर चिन्ता व्यक्त

Posted on 05 May 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मोबाइल फोन द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि कांगे्रस के वोट की राजनीति के कारण देश की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। दुनिया के सबसे निर्दयी एवं हजारों मासूमों के हत्यारे ओसामा की मृत्यु के उपरान्त आतंकियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी का समाचार यूपीए सरकार एवं कांगे्रस की वोट बैंक और मुस्लिम तुष्टीकरण का ही परिणाम है। कुछ हत्यारें भारत की प्रभुसत्ता को सदैव चुनौती देते आ रहे है और भारत के प्रधानमंत्री घुटने के बल होकर पाकिस्तान से विश्वास बहाली के नाम पर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

अफजल गुरू को फांसी पर नहीं लटकाना और लम्बे समय तक मुम्बई के निर्दोष लोगों के हत्यारे कसाब पर करोड़ों रूपया खर्च करके सुरक्षित रखना भी इसी तुष्टीकरण का परिणाम है। परिणाम स्वरूप भारत की प्रभुसत्ता एवं सम्मान को लगातार भारत में पाकिस्तान परस्त लोगों द्वारा चुनौती दी जा रही है। कांगे्रस महासचिव दिग्विजय सिंह तथा इमामों द्वारा लादेन को दफनाए जाने पर अनायास प्रतिक्रिया देना भारत विरोधी तत्वों की बढ़ी हुई हिम्मत का नतीजा है।

सत्ता में बने रहने के लिए कांगे्रस पार्टी के इस कुकृत्य की जितनी निन्दा की जाए कम है। भाजपा अब देश को तोड़ने वालों को बेनकाब ही नहीं करेगी बल्कि इनके विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई करने के लिए जनमत का आवाह्न भी करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in