Categorized | लखनऊ.

आय प्रमाण-पत्रों की गहराई से जांच कराई जाय छात्रों की संख्या का भौतिक सत्यापन हो पिछड़ा वर्ग कल्याण की समीक्षा बैठक सम्पन्न - अवधेश कुमार वर्मा

Posted on 05 May 2011 by admin

आय पमाण-पत्रों की गहराई से जांच कराकर ही पिछड़ा वर्ग कल्याण की योजनाओं के लिए लाभार्थियों का चयन कराया जाय ताकि पात्र व्यक्ति को ही योजना का वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके।

यह निर्देश आज यहां पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अवधेश कुमार वर्मा ने बापू भवन में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ लोग फर्जी आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर योजना का लाभ प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसे मामलों पर विशेष निगाह रखी जाय तथा किसी भी दशा में किसी अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ प्राप्त न होने पाये।

श्री वर्मा ने यह भी निर्देश दिये कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली छात्रों की संख्या का भी भौतिक सत्यापन कराया जाय जिससे छात्रवृत्ति का वितरण फर्जी ढंग से न कराया जा सके। समीक्षा बैठक में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, शादी-बीमारी योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण सुश्री सुषमा तिवारी सहित समस्त उप निदेशकगण उपस्थिति थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in