Categorized | हरदोई

बसपा की उम्मीदवार केवल रजनी तिवारी

Posted on 03 May 2011 by admin

सवायजपुर (हरदोई) - नए परिसीमन के अनुसार सवाजयपुर क्षेत्र से पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी एक मात्र विधायिका रजनी तिवारी ही होगी। अगर किसी अन्य ने पार्टी का नाम या झण्डे का प्रयोग करके अपने आप को पार्टी का बसपा प्रत्याशी बताकर प्रचार या प्रसार किया तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि पार्टी सुप्रीमों मायावती ने विलग्राम विधानसभा विधायिका रजनी तिवारी को नवगठित सवायजपुर क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यह जानकारी स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी स्मृति महाविद्यालय में आयोजित बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में क्षेत्र प्रभारी नेकपाल भारतीय तथा प्रदीप राजवंशी ने दी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार गौतम, अमित पाण्डेय, प्रणव द्विवेदी, आरपी सुमन, सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in