111 निर्धन कन्याओं का विवाह सांसद व विधायक ने कराया सम्पन्न

Posted on 03 May 2011 by admin

सुलतानपुर - राजर्षि रणंजय सिंह जन कल्याण समिति के तत्वाधान में कल रात नगर के महात्मा गांधी स्मारक इण्टर कालेज में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं  सदर सांसद डाॅ. संजय सिंह व अमेठी विधायिक अमीता सिंह सुलतानपुर और छत्रपति शाहूजी महराज नगर से विभिन्न जातियों के गरीब व निर्धन चयनित 111 कन्याओं का कन्यादान किया। कन्याओं के साथ विधायक अमीता सिंह और वर के साथ सांसद डाॅ. संजय सिंह ने विवाहोत्सव की सम्पूर्ण वैवाहिक कार्यक्रमों की व्यवस्था करते दिखाई पड़े। कार्यक्रमा अनुसार 111 दुल्हों की बारात पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार से बारातियों को जलपान कराये जाने के बाद बैण्डबाजे के साथ डाॅ0 संजय सिंह की अगुवाई में निकली। विवाह की बेदी पर कन्याओं के साथ विधायक. अमीता सिंह पहुंची और दोनों पक्षों के माता-पिता की मोजूदगी में समस्त वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराये। दहेज की विभीषिका, निर्धन माता-पिता की विपन्नता एवं उनकी बेटियों की विवशता को समिति की अध्यक्ष अमीता सिंह ने बहुत गहराई  तक महसूस किया और उन्हें राहत पहुंचाने एवं उनकी बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सामूहिक विवाह का सूत्रपात किया। उपरोक्त  संस्था सामूहिक विवाह के माध्यम से उन गरीब परिवारों की हर सम्भव मदद करना चाहती है।, जिन्हें अपनी पुत्री के विवाह में अपनी जमीन एवं अन्य सम्पत्तियों या तो गिरवी रखनी पड़ती है या बेंच देनी पड़ती हैं। निर्धन मां-बाप किसी तरह अपनी जमीन, जेवर बेंचकर  व कर्ज लेकर अपनी बेटी के हाथ पीले करते हैं तथा जीवन भर वर पक्ष के सामने हाथ जोडे़ खडे रहते है। इसके बावजूद न तो उसकी बेटी को ससुराल में सम्मान ही मिलता है, न ही उसे उसका अधिकार मिलता है। उसे शोषण का सामना करना पड़ता हैं। संस्था ऐसे गरीब परिवारों के विवाह का खर्च स्वयं वहन कर उन्हें अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित  भी करती है।
संस्था की ओर से डाॅ. संजय सिंह व अमीता सिंह ने नव विवाहित जोड़ों  को सम्मानपूर्वक जीवन शुरू करने के लिए स्त्रीधन के रूप में भेंट स्वरूप घरेलू जीवन की सभी आवश्यक वस्तुएं-वर्तन, डबल बेड, बिस्तर सेट, साइकिल, कपड़े, सिलाई मशीन, टेबुल फैन, चांदी के आभूषण, घड़ी आदि अनेकों सामान दिये गए। इससे कन्या पक्ष को न तो अपने वर को दहेज देने की चिंता रही और न ही वर पक्ष को कन्या पक्ष की ओर से कुछ दहेज न मिलने की शिकायत रह गई। दोनो पक्ष इस व्यवस्था में अपने पुत्र और पुत्रियों की शादी को कराकर खुद को धन्य मान रहे हैं। पांचोपीरन के रामकुमार ने कहा कि उनकी उम्र में बहुत जनप्रतिनिधि आये और गए किसी ने ऐसा पुनीत कार्य नहीं किया। इस आयोजन ने गरीब-अमीर की शादी का अन्तर ही मिटा दिया। हमें खुशी इस बात की और हुई कि हमारे पुत्र बब्लू की शादी में समाज का  एक बड़ा प्रबुद्ध वर्ग कहे जाने वाला हर व्यक्ति शादी में शरीक हुआ है। हमारे बाराती भी धन्य हो गए जो उन्होंने 111 कन्याओं के सामूहिक विवाह के महायज्ञ में शामिल हुए।
कैप्सन- विवाह मण्डप  में  सांसद  संजय सिंह व विधायक  अमिता सिंह

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in