लुटेरों को गिरफ्तार करने के बजाय समझौता कराने में जुटी पुलिस

Posted on 03 May 2011 by admin

सुलतानपुर -  थाना कूरेभार अन्तर्गत  ब्लाक धनपतगंज के पास 15 मार्च को लूटेरों द्वारा भुक्तभोगी को बाइक से टक्कर मारने के बाद जबरदस्ती चेन लूट कर लुटेरे भाग गये। जिसकी सूचना चैकी प्रभारी धनपतगंज को तथा थानाध्यक्ष कूरेभार को दी गयी ,परन्तु आज तक पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार न करके समझौता कराकर मामले को रफा-दफा करने में जुटी है। जिसकी शिकायत शासन, प्रशासन से किया है।
भुक्तभोगी आयुषी श्रीवास्तव ने 19 अप्रैल को  पुलिस अधीक्षक को दिए गये शिकायती पत्र में जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी कि और यह भी बताया था कि विगत 15 मार्च को सायं 7.30 के आस- पास धनपतगंज पुलिस चैकी से थोड़ी दूर पर दो बाइक पर सवार 6 लोगों ने टक्कर मार दी थी। इतना ही नहीं वे  लोग पुनः लौट कर आये और बद्तमीजी करने लगे मना करने पर गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली व मेरे पति पर तमंचा लगाकर कहा कि घटना की जानकारी किसी को दी तो अच्छा नहीं होगा। घटना से आहत हम लोग तुरंत निकट पुलिस चैकी पर सूचना देने के साथ सुबह कूरेभार थाने पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल यू0 पी0 70पी-2339 व नामजद तहरीर दी। परन्ंतु थाने से आज तक न तो कोई ठोस कार्यवाही ही हुई और न हीे लुटेरों के विरूद्ध  मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिससे मनबढ़ अपराधी प्रवृति के कई लोगों से आये दिन आमना-सामना होने पर जान का खतरा बनता जा रहा है। आशंका जतायी है कि नामजद अपराधी खुलेआम टहल रहे हैं। जिससे पूर्व में इस क्षेत्र में घटी बड़ी घटना स्व0 राज कुमार की हत्या जैसी पुरावृत्ति न हो जाय। 7 अप्रैल को  उपरोक्त घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल  व नामजद पंकज सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी मायंग को पुलिस चैकी  धनपतगंज के सामने खड़ा देखा तो इसकी सूचना तत्काल थानाध्यक्ष कूरेभार को दी गयी। थानाध्यक्ष कूरेभार के द्वारा लुटेरों के खिलाफ कार्यवाही न करने पर भुक्तभोगी ने  मुख्य मंत्री उ0 प्र0 , अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, प्रमुख सचिव उ0 प्र0 शासन, पुलिस महानिदेशक लखनऊ, पुलिस उप महानिदेशक, जिलाधिकारी सुलतानपुर  को पत्र लिखकर रजिस्टर्ड डाक द्वारा  तथा पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर से स्वयं मिलकर अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी तथा लुटेरों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करने एवं जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in