Categorized | लखनऊ

रेमण्ड लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में इकानमी ब्रांड ‘‘मेकर्स’’ के शुभारम्भ की घोषणा की

Posted on 03 May 2011 by admin

लखनऊ- भारत की मशहूर वस्त्र निर्माता और फुटकर बिक्री में अग्रणी रेमण्ड लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में कम आय वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए अपने इकानमी ब्रांड ‘‘मेकर्स’’ के शुभारम्भ की घोषणा की है।  प्रीमियर कपड़ा बनाने में रेमण्ड का दुनिया भर में अपना एक विशेष स्थान है। मेकर्स के इस शुभारम्भ के अवसर पर आज यहां शहर में कम्पनी के उभरते व्यवसाय पर बोलते हुए रेमण्ड के उपाध्यक्ष राम भटनागर ने कहा रेमण्ड भारत के साथ-साथ दुनिया भर मे अपने वस्त्र निर्माण और खुदरा बिक्री के लिए प्रसिद्ध है। इस नए ब्रांड के शुभारम्भ के साथ ही रेमण्ड द्वारा दैनिक फैशन, स्टाइल और गुणवत्ता वाली पाली विस्कोस फ़ैब्रिक्स को खुदरा ब्रिक्री के लिए बाजार में उतारा जा रहा है।
उन्होंने कहा बेहतरीन तकनीक तथा मुलायम ब्लेड से बने इन ट्रऊज़र्स मे ऐसी दमक भरी फिनिश होगी, जिसके खूब इस्तेमाल के बाद भी आपके ट्रऊजर्स लगेगे एकदम फ्रेश। यही नहीं इसके रंग और पैटन्र्स की विशाल रेन्ज हर मौके पर आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी। भारत गे पहली बार मेकर्स के माध्यम से इकाॅनमी के क्षेत्र में फैशन और स्टाइल गाइड को शुरू किया जा रहा है। इस रेंज गे मेकर्स अपनी शर्टिंग और ट्राऊजर्स फैब्रिक्स पर किट लेबल का इस्तेमाल करेंगे। ग्राहकों को स्टाइल कार्ड उपलब्ध कराएगा जिसमें रेमण्ड के स्टाइल विशेषज्ञ और डिजाइनर ग्राहकों को फैशनबिल फैब्रिक्स के बारे में सलाह देकर लाभान्वित करेंगे। श्री भटनागर ने कहा मेकर्स के शुभारम्भ से फैशन की दुनिया में एक नए युग की शुरूआत होगी और इसके उत्पाद बाजार में आते ही मंहगे शर्टिंग और ट्राऊजर्स से मरहूम ग्राहक स्टाइलिश और डिजाइनर कपड़े पहन सकेंगे। हमे  विश्वास है कि कपड़े की गुणवत्ता के अलावा ग्राहकों को फैशन के मामले आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए यह आवश्यक है कि उन्हें एक अच्छा मार्गदर्शक मिले। मेकर्स फैब्रिक्स की गुणवत्ता, स्टाइलिश तथा डिजाइनर कपड़े उपल्ध कराने और बिक्री भागीदारों के विश्वास पर रेमण्ड ग्राहकों की नजर मे खरा उतरेगा। पाली विस्कोस की प्रति ट्रऊज़र्स का मूल्य 250 से 390 रूपए के बीच और शर्ट का मूल्य 129 रूपये से शुरू होगा।
उत्तर प्रदेश के 50 शहरों और कस्बों मे इस मेकर्स ब्रांड की बिक्री मई 2011 से शुरू होगी। इसकी शुरूआत के लिए उत्तर प्रदेश की बाजारों को सबसे पहले चुना गया है। फैशन के प्रति जागरूक ग्राहकों की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश की बाजारों ने रेमण्ड उत्पादों का हमेशा जोरदार स्वागत किया है और हाथों-हाथ लिया है।उन्होंने कहा हर रोज बदलत फैशन के मद्देजनर मेकर्स गुणवत्ता, स्टाइल और डिजाइनिंग के वादों को पूरा करने में खरा उतरेगा और मेकर्स के रेडीमेंड शर्टिंग और ट्राऊजर्स ग्राहकों की मांग के लिए उपयुक्त साबित होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in