Categorized | हरदोई

डाबर आयुर्वेदिक कंपनी का नकली माल, अभियुक्त सहित बरामद

Posted on 30 April 2011 by admin

डाबर इंडिया लिमिटेड के नाम से नकली कंपनी को असली डाबर कंपनी के मालिकान की शिकायत पर एसपी लवकुमार ने  एसओजी टीम कों जांच पर लगाया। पुलिस टीम ने कंपनी में छापा डालकर नकली उत्पादन शीशीयां रैपर स्टीकर आयोडेक्स आवला तेल सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करके रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक जिला अलीगढ़ में डाबर कंपनी के अफसर को कस्बा सिकंदराबाद में छापें के पश्चात पता चला कि हरदोई जिले में माधौगंज क्षेत्र के ग्राम रूदामऊ से नकली माल बनकर आता है कंपनी के फील्ड अफसर एनआर चैधरी की लिखित शिकायत पर एसपी लवकुमार ने हरदोई पुलिस एसओजी को निर्देशित कर कार्रवाई को अंजाम दिलाया। एसओजी टीम में शामिल धनपाल, इबरार के साथ कमलेश्वर यादव रूद्रामऊ स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे के दौरान आवला तेल 115 शीशीयां, आयोडेक्स की 12259 डिब्बी, डेढ़ लीटर आॅवला तेल की कैन तथा अन्य हजारों रूपए का सामान बरामद किया। पुलिस ने शानू पुत्र रामौतार, राजेश पुत्र पुत्ती लाल, कमलेश तथा आमोद तिवारी को विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। डाबर इंडिया लिमिटेड फर्जी फैक्ट्री का भंडाफोड सुनकर खलबली मच गई।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in