Categorized | लखनऊ.

प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Posted on 28 April 2011 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की विगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते भ्रश्टाचार व आपराध के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की है। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सक,इंजीनियर और आई0ए0एम0 अधिकारी बसपा शासनकाल में या तो आत्महत्या करने पर मजबूर हुए या उनकी हत्या कर दी गई। श्री तिवारी ने कहा कि राजधानी लखनऊ में दो-दो सी0एम0ओ0 को गोलियों से छलनी कर दिया गया लेकिन सत्ता षीर्श के दबाव में पुलिस अभी इन दोनों ही मामलों का खुलासा नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आमजन समस्याओं से बेखबर  बसपा सरकार का एकमात्र एजेण्डा धन उगाही मात्र है। ऐसे में उन्हें सत्ता में बने रहने का हक नहीं है। श्री तिवारी ने प्रदेष में बिगड़ी कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि दलित मुख्यमंत्री के राज में सबसे ज्यादा दलित महिलाए ही उत्पीड़न का षिकार हुई हैं।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि बसपा सरकार में ’गुण्डा टैक्स’ ने अब उद्योग का रूप ले लिया है। उन्होंने वाराणसी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक इंजीनियर को दिन दहाड़े गुण्डा टैक्स न देने के कारण गोलियों से छलनी कर दिया गया। दो दिन पहले लखनऊ के प्रापर्टी डीलर षरीकुलहसन सिद्दीकी की सरेआम हत्या कर दी। हाथरस में सिंडीकेंट बैंक के प्रबन्धक आलोक षाह को 6.5 लाख के कारण सरेआम मार दिया गया और सारे रूपए लूट लिए। ओरैया में एन0टी0सी0सी0 के अभियन्ता भोलानाथ पाण्डेय की मंगलवार को हत्या करके शव रेलवे लाइन पर छोड़ दिया गया। इलाहाबाद के मूल निवासी श्री पाण्डेय नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन के पावर ग्रिड कारपारेशन में जू0 इंजीनियर के पद पर तैनात थे। जनपद बस्ती में 36 घंटे के अन्दर दो हत्याएं व लूट की घटना घटित हुई। बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी नगर पुलिस चैकी से करीब 50 कदम दूर 25 अपै्रल को षांम 7 बजे 25 वर्शीय युवक फैसल उर्फ बाबू को बदमाषों ने दौड़ाकर गोली मार दी जब फैसल गिर गया तो बदमाषों ने उसका गला रेत दिया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सब्जी मंडी के बदमाषों ने ऐसा दुस्साहस किया, पुलिस मूकदर्षक बनी रही। बस्ती के ही छावनी थाना क्षेत्र के अमोढा कस्बे में स्वर्ण व्यवसायी 35 वर्शीय लाल बहादुर पर सुबह के समय मोटरसाइकिल से पहुंचे बदमाषों ने काफी कीमत के आभूशण लूट कर स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।
 श्री तिवारी ने कहा कि बाराबंकी के पंचायत उद्योग के सचिव पद पर तैनात विनोद कुमार श्रीवास्तव की हत्या का करण 10 करोड़ रूप्ये आपूर्ति का ठेका बताया जा रहा है। गुन्डा टैक्स (रंगदारी) न देने के कारण वाराणसी के निर्माण निगम कार्यालय में मंगलवार की दो दोपहर में बदमाषों ने सहायत स्थनिक अभियन्ता (एआरई) विनोद कुमार सिंह पर 8 ठेकेदारांें के सामने गोलियों से घायल कर दिया। हमले में कई ठेकेदार भी घायल हो गए। रंगदारी को लेकर बार-बार धमकी देने की अभियन्ता को  डी0आई0जी0 एवं केंट पुलिस से षिकायत की भी जिन्होंने हरदोई में बालिकाओं के लापता होने की चर्चा करते हुए कहा कि हरदोई में लगातार बालिकाओं के गायब होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर सकी है। मैनपुरी के कटहल थाना क्षेत्र के ग्राम लदपुरा महुटी में एवं बालिका की दुश्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी। इसीप्रकर पेड़ काटने के विवाद को लेकर विन्ध्यांचल थाना क्षेत्र के अगरावली गांव में तीन लोगों चुलबुल मौर्या, भोला मौर्या व नागेन्द्र मौर्या की हत्या से गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं मुजफ्फरनगर के चिरगाजनी गांव में गेहूं कटाई से मना करने पर दलित करम चन्द्र की हत्या कर दी गयी और षव साइकिल पर रखकर पूरे गांव में घुमाया गया। वहां दहषत का माहौल है।
 प्रवक्ता ने आगे बताया कि मुरादाबाद के मझोल क्षेत्र के प्रकाष नगर चैराहे के पास श्रेयनगर में हाईकोर्ट के अधिवक्ता विषेश कुमार गुप्त के घर में बदमाषों ने लूटपाट की और उनकी पत्नी सुशमा गुप्ता की हत्या कर दी। श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेष में दलित मुख्यमंत्री के कार्यकाल में दलितों पर हो रहे अत्याचारों ने रिकार्ड  कायम किया।
 प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री के बयान प्रदेष में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को साजिष करार दिए जाने पर तीखा प्रहार करते हुएकहा कि मुख्यमंत्री की खीझ ही जो इस तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाकर खुद की कानून-व्यवस्था में  अक्षम सरकार की कारगुजारी छिपा रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in