अनीता सहगल को ‘‘देवरिया सम्मान’’ से अलंकृत

Posted on 27 April 2011 by admin

देवरिया - चार दिवसीय देवरिया महोत्सव में संचालन कर रही लखनऊ से पधारी बहुमुखी प्रतिभा की धनी अनीता सहगल को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने अपने कर कमलों से देवरिया महोत्सव में हाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रेष्ठ एवं प्रभावशाली संचालन हेतु  स्मृति चिन्ह देकर ‘‘देवरिया सम्मान’’ से  सम्मानित किया ।
 

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि अनीता सहगल संचालन की दुनिया में वह नाम है जो किसी भी बिगड़ते हुए कार्यक्रम को इतने ढंग से पेश कर देती हैं, जिससे कार्यक्रम की शोभा अपने आप बढा जाती है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि अनीता सहगल को मैंने कई कार्यक्रमों में सुना है। अनीता की संवाद अदायगी तथा शैरो-शायरी कार्यक्रम में चार चांद लगा देती है।  सलेमपुर के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि ऐसा मंच संचालन मैंने पहले कभी नहीं देखा और न ही सुना। पूर्व एम0एल0सी0 श्रीनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने तो देवरिया महोत्सव में लगभग समस्त कार्यक्रम  का आनन्द लिया, जिस तरह से मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि तथा कलाकरों को मंचा पर बआमंत्रित किया जा रहा था, वह वाकई में बहुत ही काबिले तारीफ था। कार्यक्रम के बीच-बीच में जो शायरियां अनीता द्वारा प्रस्तुत की जा रही थी, उस पर दर्शक बिना ताली बजाये नहीं रह पा रहे थे। अन्त में जिलाधिकारी देवरिया जुहेर बिन सगीर ने कहा कि संचालिका महोदया की जितनी भी तारीफ की जाये कम है। मुख्य अतिथि सुखदेव राजभर ने देवरिया के पूर्व ओलम्पिक तैराक विकलांग राजबलि को भी स्मृति चिन्ह देकर ‘देवरिया सम्मान’’ से सम्मानित किया तथा जिलाधिकारी से उनकी पत्नी को रोजगार देने को कहा। अन्त में अनीता सहगल ने मुख्य अतिथि, सम्मानित विशिष्ट अतिथि, जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक तथा देवरिया महोत्स समिति के समस्त सदस्यों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने मुझे देवरिया महोत्सव में संचालन करने का मौका दिया।चलते-चलते अनीता ने जिलाधिकारी महोदय तथा समिति के सदस्यों के लिये शायारी के माध्यम से बस इतना ही कहा कि:-
भूल से अगर कोई भूल हो गयी हो तो,भूल समझ कर भूल जाना।
भुलाना सिर्फ मेरी भूल को, भूल से मुझे मत भूल जाना।

सुश्री अनीता सहगल को इसके पूर्व राज्यपाल श्री विष्णु कान्त शास्त्री द्वारा श्रेष्ठ चित्रकार के सम्मान के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा का सम्मान, श्रेष्ठ मंच संचालिका का सम्मान, कला शिरोमणि, कला रत्न का सम्मान सहित अनेकों पुरस्कारों से नवा़जा  जा चुका है।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in