Categorized | लखनऊ.

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के अन्तर्गत निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था

Posted on 27 April 2011 by admin

माध्यमिक शिक्षा विभाग में आई0सी0टी0 योजना के अन्तर्गत गत मार्च से चयनित विद्यालयों में अनुबन्ध की शर्तों के अनुसार 10-10 कम्प्यूटर एवं अन्य सहवर्ती उपकरण फर्नीचर, जनरेटर, इन्टरनेट सुविधा एवं स्टेशनरी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक चयनित विद्यालय में एक अनुदेशक उपलब्ध कराते हुए वूट माडल आधारित कम्प्यूटर शिक्षण तथा कम्प्यूटर सहायतित शिक्षा लागू किये जाने की कार्यवाही गतिमान है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना एवं प्रौद्योगिकी योजना के द्वितीय चरण में 1500 माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। योजना के क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु शिक्षा निदेशक (मा0) एवं प्रबन्ध निदेशक यू0पी0डेस्को तथा मेसर्स टी0सी0आई0एल0 नई दिल्ली के मध्य त्रिपक्षीय अनुबन्ध भी हो गया है। योजना के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं को निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा  तथा कम्प्यूटर सहायतित शिक्षा प्रदान की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in