Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ पत्रकार प्रणय मोहन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Posted on 26 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने ई0टी0वी0 के वरिष्ठ पत्रकार प्रणय मोहन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।    उन्होने स्व0 मोहन के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि प्रणय मोहन पत्रकारिता के स्थापित मानदण्डों के प्रति समर्पित रहे और उन्होंने मीडिया को मानव सेवा का एक सशक्त माध्यम बनाया।

उल्लेखनीय है कि लगभग 41 वर्षीय प्रणय मोहन का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से देहान्त हो गया था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in