Categorized | लखनऊ.

बसपा का दलित प्रेम झूठा है

Posted on 24 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अपनी नाकामियों, भ्रष्टाचार और माफियाराज की बढ़त से डरी बसपा सरकार ने अपने मतदाताओं को रिझाने के लिए ही लोकपाल विधेयक की मसौदा समिति में दलित प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग की है। प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि सरकार की भ्रष्ट छवि को ठीक करने के मुख्यमंत्री के सारे प्रयास असफल सिद्ध हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने छवि सुधारने के लिए ही राज्यव्यापी दौरे किये। उनका दांव गलत निकला। जमीनी सच्चाई में भ्रष्टाचार और कुशासन के तथ्य सामने आये। भाजपा व अन्य विरोधी दलों के आरोप सही निकले।
श्री दीक्षित ने कहा कि बसपा का दलित प्रेम झूठा है। बसपा सरकार ने भारत रत्न डाॅ0 अम्बेडकर के नाम पर बने स्मारकों, पार्को में भी भ्रष्टाचार किया है। अतिदलितों, अतिपिछड़ों के लिए भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए आरक्षण कानून को भी मुख्यमंत्री ने बदल दिया है। बसपा अतिदलितों और अतिपिछड़ों के अधिकार छीनने की अभियुक्त है। सरकारी नौकरियों और स्थानीय निकाय संस्थाओं में अतिपिछड़ों अतिदलितों को उनके अधिकार नहीं मिले। सरकार नौकरियां बेच रही है।

श्री दीक्षित ने कहा कि भाजपा ऐसे सारे प्रश्न लेकर आम जनता के बीच जा रही है। बसपा सरकार की घोर अलोकप्रियता और सपा सरकार के अनुभवों से खफा राज्य का जनमानस भाजपा की ओर रूख कर चुका है। पार्टी की रैलियों में लाखों की भीड़ उमड़ रही है। कानपुर, मेरठ और वाराणसी की रैलियों में उमड़ी भारी भीड़ इसकी गवाह है। फैजाबाद की 26 अप्रैल की रैली में भारी भीड़ जमा हो रही है। वरिष्ठ नेता विधायक लल्लू सिंह के संयोजन में आयोजित इस रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, कलराज मिश्र, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रमापतिराम त्रिपाठी व सभी प्रादेशिक नेता हिस्सा लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in