Categorized | लखनऊ.

माध्यमिक शिक्षा के 18 शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित

Posted on 23 April 2011 by admin

माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्री रंगनाथ मिश्र ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्री रंगनाथ मिश्र ने आज माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के 18 शिक्षकों को जो राज्य आध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किये गये थे, को 10 हजार रूपये का चेक, अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अभी मात्र 18 शिक्षक ही इसे प्राप्त कर रहे है परन्तु भविष्य में इस पुरस्कार हेतु अधिक से अधिक शिक्षक अथक परिश्रम एवं मेहनत करके यह पुरस्कार प्राप्त कर सकेगें। उन्होंने कहा कि विगत चार वर्ष के दौरान माध्यमिक शिक्षा में अनेक परिवर्तन करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयास किये गये है।

श्री मिश्र ने कहा कि शिक्षा विभाग में राज्य कर्मचारियों  की भांति शिक्षकों को भी छठवें वेतनमान का लाभ सबके साथ देने का निर्णय मा0 मुख्यमंत्री जी ने लिया।

छठवें वेतनमान के समय से मिलने के बावजूद भी अध्यापक परीक्षा डियूटी/मूल्यांकन कार्य करने में रूचि नहीं ले रहे है यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालयों में बच्चों की कमी हो रही है इसका चिन्तन अध्यापकों को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य अध्यापक द्वारा किया जाता है तो मूल्यांकन के लिए किसे तैनात किया जाय यह एक प्रश्न है इस पर अध्यापकों को गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।

इस अवसर पर बोलते हुए सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री जितेन्द्र कुमार ने कहा कि विगत चार वर्ष के दौरान 254 हाईस्कूलों को उच्चीकृत करके इण्टर मीडिएट किया गया। 254 जूनिहर हाईस्कूलांे को भी उच्चीकृत करके हाई स्कूल किया गया है। अध्यापकों का यह दायित्व है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाते हुए अच्छे परीक्षा परिणाम दंे, जिससे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से शिक्षा प्राप्त छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर अपना भविष्य सवांर सके।

सम्मान समारोह में वर्ष 2008 के जिन आध्यापकों को सम्मानित किया है वे क्रमशः डा0 जाकिर हुसैन प्रधानाचार्य मुस्लिम इण्टर कालेज असारा बागपत श्री रमेश चन्द्र सिंह प्रधानाचार्य अभयानंद शिक्षा संस्थान इण्टर कालेज शिवधरिया, भलुअनी, देवरिया, श्री शोभनाथ वर्मा, प्रधानाचार्य, द्वापर विद्यापीठ इण्टर कालेज, बरई पारा, मया, फैजाबाद, श्री जोखू लाल तिवारी, प्रधानाचार्य, श्री कृष्ण इण्टर कालेज, देवनहरी, सहसों, इलाहाबाद, श्री दिनेश यादव, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इण्टर कालेज, उन्नाव, डा0 (श्रीमती) अखिलेश गुप्ता, प्रधानाचार्या, श्री श्याम लाल अंगनेलाल बालिका इण्टर कालेज, शाहजहाॅपुर, श्री पारस राम मिश्र, प्रवक्ता-अर्थशास्त्र, कालिका धाम इण्टर काले, सेवापुरी, वाराणसी, श्री पदम् सैन मित्तल, प्रधानाचार्य, परीक्षितगढ़ इण्टर कालेज, परीक्षितगढ़ मेरठ, एवं श्री बाॅंदू राम गंगवार प्रवक्ता शारिरिक शिक्षा, राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय रामपुर है।

इसी प्रकार वर्ष 2009 के लिए चयनित अध्यापक क्रमशः श्रीमती कैसर फात्मा, प्रधानाध्यपिका, रा0बा0इ0का, अमानीगंज, फैजाबाद, श्री परशुराम यादव प्रधानाचार्य, श्री गोस्वामी तुलसीदास विद्यापीठ इ0का0 एरच झाॅसी, श्री राजदेव राम, प्रवक्ता, इतिहास, रा0इ0का0 निशातागंज, लखनऊ, श्री न्याज अहमद, प्रधानाचार्य, तालीमुद्दीन इ0का0 बड़ी कम्हरिया मऊ, श्री कैलाश नाथ चैबे, सहा0 अध्यापक, किसान इ0का0 मिर्जामुराद, वाराणसी, श्री महेश चन्द्र शर्मा, सहायक अध्यापक, श्री गुलाब राय इ0का0 नैनीताल रोड़ बरेली, डा0 शशिप्रभा, प्रधानाचार्य, द्रोपदी कन्या इ0का0 बरेली, श्री महेन्द्र सिंह बावरा, सहायक अध्यापक, राम सहायक इ0का0 गढ़रोड़ मेरठ, एवं श्रीमती वीना चैहान प्रवक्ता रसायन विज्ञान शिक्षक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान निशातगंज लखनऊ हंै।

समारोह में निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा0 संजय मोहन, विशेष सचिव एवं माध्यमिक शिक्षा के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in