Categorized | लखनऊ.

नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र चयनित

Posted on 23 April 2011 by admin

kartik-mittalसिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर के मेधावी छात्र कार्तिक मित्तल ने नेशनल साइन्स ओलम्पियाड की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चयनित होकर विद्यालय का नाम सारे देश में गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता नेशनल साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के इस छात्र ने अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराकर यह सफलता अर्जित की तथापि आयोजकों द्वारा सी.एम.एस. छात्र को प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता भावी पीढ़ी में विज्ञान के प्रति गहन अभिरूचि विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है जिसमें प्रतिवर्ष सी.एम.एस. छात्र भारी संख्या में चुने जाने का कीर्तिमान बना रहे हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनाॅमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए सर्वाधिक 32 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in