Categorized | लखनऊ.

सीवर लाइन/पेयजल पाइप लाइन डालने हेतु काटी गयी सड़को की पुर्नस्थापना/मरम्मत का कार्य वही कार्यदायी संस्था करेगी जो उसे काटेगीः मुख्य सचिव

Posted on 23 April 2011 by admin

निर्माण कार्यो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम  क्षेत्रों में मण्डलायुक्त तथा अन्य निकायों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र ने निर्देश दिये है कि नगरों में सीवर लाइन तथा पेयजल पाइप लाइन डालने हेतु की गयी रोड़ कटिंग तथा सड़क को पुर्नस्थापित कर सड़क को पुरानी स्थित में लाने हेतु मरम्मत का कार्य उसी संस्था द्वारा कराया जायेगा जो सीवर लाइन अथवा पेयजल पाइप लाइन डालनें का कार्य करेगी।

प्रदेश के नगर आयुक्तो, स्थानीय निकाय निदेशक, जल निगम के प्रबन्ध निदेशक तथा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को भेजे गये परिपत्र में यह कहा गया है कि शासन के संज्ञान यह तथ्य आया है कि जेएनएनयूआरएम कार्यक्रम (यूआईजी/यूआईडीएसएसएमटी), एनजीआरबीए एवं राज्य सेक्टर की योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु नगरों में सीवर लाइन अथवा पेयजल पाइप लाइनें डालने हेतु कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जो रोड कटिंग की जा रही है, उसके बाद सड़क को सममतल (रि-स्टोर) कर उसे पूर्व की स्थिति में लाने हेतु मरम्मत करने का कार्य करने में विलम्ब हो रहा है जिससे नागरिकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिये है कि सीवर लाइन तथा पेयजल पाइप लाइन डालनें हेतु काटी गयी सड़क की पुर्नस्थापना/मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग के मानकों के अनुसार कराया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि काटी गयी सड़क की मरम्मत एवं उसकी पुर्नस्थापना के बाद आगामी दो बरसात तक सड़क में होने वलाी किसी भी प्रकार की टूट-फूट के लिए सड़क काटने वाली संस्था ही उत्तरदायी होगी और वही सड़क की उस स्थल पर पुनः मरम्मत करायेगी।

श्री अनूप मिश्र ने यह भी निर्देश दिये कि काटी गयी सड़क की मरम्मर के कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण नगर निगम क्षेत्रों में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता एवं अन्य निकायों के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति जिसमें लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता/अधीक्षण अभियन्ता, जल निगम के मुख्य अभियन्ता/अधीक्षण अभियन्ता एवं संबंधित स्थानीय निकास के मुख्य अभियन्ता/अभियन्ता सदस्य के रुप में हांेगे, द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुर्नस्थापना के कार्य का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए काटे गये सड़क की मरम्मत समुचित गुणवत्ता के साथ शीघ्रातिशीघ्र सुनिश्चित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in