Categorized | लखनऊ.

लोनिवि के 14 करोड रू0 की लागत के 36 कार्यो का लोकापर्ण /शिलान्यास

Posted on 21 April 2011 by admin

कार्यो को समयबद्वता और गुणवत्ता पर सदैव रखे-नसीमुद्दीन

minister-mr-nasimuddin-siddqi-dedicating-development-works-of-pwमा0 मंत्री लोनिवि, आबकारी, सिंचाई, मद्य निषेध, सहकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, आवास, एवं गन्ना विकास उ0प्र0 श्री नसीमुद्दीन सिद्वीकी ने आज यहां लोनिवि के निरीक्षण भवन पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 14 करोड रूपये की लागत के लोक निर्माण विभाग के कार्यो का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने लभगभ 13 करोड 57 लाख रूपये की लागत से 114 किमी लम्बाई में बनाई गयी 35 सडकों का लोकापर्ण किया और 35 लाख रूपये की लागत से समोगर घाट फैरी की विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया।

श्री सिद्विकी ने कहा कि कार्यो को सदैव ही गुणवत्ता और समयबद्वता को ध्यान में रख कर पूर्ण करें ताकि आम आदमी को योजना का लाभ शीघ्र ही मिल सकंे। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकर नही है। इस अवसर पर मंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा की। मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने पर्यटन विकास की दृष्टि से प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर उद्यान मंत्री नारायन सिंह, सांसद एस.पी.सिंह बघेल, मा0 विधायकगण गुटियारी लाल दुबेश, डा0 स्वदेश कुमार वीरू सुमन, छोटेलाल वर्मा, सूरजपाल सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गंगाधर कुशवाह, गोरेलाल, शिवचरन लाल मानव, केशव दीक्षित , भरत सिंह आदि बडी सख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस  अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य अभियन्ता सहित लोनिवि के अभियन्ता, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

minister-mr-nasimuddin-talking-to-a-patient-during-inspection-of-disttइसके पश्चात मंत्री जी ने अचानक राजकीय जिला अस्पताल पहुॅचकर विभिन्न बार्डो और निर्माण कार्यो का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेन्सी, जनरल बार्ड, महिला वार्ड, आई.सी. यू. आदि कक्षों में जाकर मरीजो से भी पूछताछ कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली । उन्होंने निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुए निर्माण सामग्री कीे गुणवत्ता मानक के अनुरूप न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट की और कार्यदायी संस्था उ0प्र0 प्रोजेक्ट कापोरेट लि0 के परियोजना प्रबन्धक आर. के. पाण्डेय को  कार्यो में सुधार लाने के कडे निर्देश दिये। उन्होंने सीमेन्ट बालू के नमूने जाॅच हो, प्रयोगशाला में भेजने तथा टी.ए.सी. से जाॅच कराने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in