Categorized | लखनऊ.

’महासंग्राम रैली’ की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठकें की

Posted on 21 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 अपै्रल को फैजाबाद में आयोजित ’महासंग्राम रैली’ की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठकें कर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली की सफलता के लिए आयोजित राजाजीपुरम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने कहा कि बसपा शासनकाल के दौरान उ0प्र0 में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है। महिला मुख्यमंत्री के राज में दुराचार की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

श्री दीक्षित ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रदेश की अत्याचारी, अनाचारी व भ्रष्ट सरकार के विरूद्ध व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाकर 26 अपै्रल को फैजाबाद में आयोजित महासंग्राम रैली में भारी संख्या में पहुंचकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरूद्ध भाजपा द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन को सफल बनाए।

बैठक में पश्चिम मंडल 3 के अध्यक्ष सुखदेव पाण्डेय, गणेश शुक्ला, वीरेन्द्र अवस्थी, सरवन यादव, प्रशान्त सेठ, मनोज सक्सेना, सतीश दीक्षित, राजकिशोर वर्मा, राहुल मिश्रा एडवोकेट, सुनील अवस्थी अमित त्रिपाठी सहित भारी की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित  थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in