Categorized | लखनऊ.

वाराणसी में विधायक के यहां सी0बी0आई0 छापे से राज्य सरकार तथा पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

Posted on 21 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि जनपद चन्दौली के धानापुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री सुशील कुमार सिंह के यहां आज वाराणसी में सी0बी0आई0 द्वारा की गयी छापे की कार्यवाही से राज्य सरकार तथा सत्तारूढ़ दल का कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि श्री सिंह के रिश्तेदार द्वारा श्री राम फ्यूल कम्पनी नामक एक कोयले की कम्पनी संचालित की जाती है, जो नेशनल कोल लिमिटेड के माध्यम से कोयला प्राप्त करती है।

केन्द्र सरकार के उपक्रम नेशनल कोल लिमिटेड द्वारा श्री राम फ्यूल कोल प्राईवेट लिमिटेड की कारोबारी गतिविधियों के सम्बन्ध में की गयी शिकायत के आधार पर केन्द्रीय जांच एजेन्सी सी0बी0आई0 द्वारा छापे की यह कार्यवाही की गयी।

इस सम्बन्ध में उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में वर्तमान सरकार के बनने के काफी समय पूर्व से विधायक श्री सिंह का परिवार कोयला व्यवसाय से जुड़ा रहा है और प्रश्नगत् कम्पनी का गठन वर्ष 2004 मेें हुआ था।

सी0बी0आई0 ने कम्पनी के संचालक श्री सुनील सिंह के नाम पर वारण्ट जारी किया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in