Categorized | लखनऊ.

मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के आयोजन हेतु 75 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृृति जारी

Posted on 21 April 2011 by admin

अरबी-फारसी मदरसाबोर्ड की वर्ष 2011-12 की वार्षिक परीक्षा के आयोजन एवं संचालन हेतु 75 लाख रूपये की धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। यह धनराशि कुछ शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण के निवर्तन पर रखी गई है।

यह जानकारी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा दी गई है। स्वीकृत धनराशि का व्यय परीक्षओं के संचालन एवं आयोजन पर ही किया जायेगा तथा अस्थाई रूप से किसी भी अन्य मद पर व्यय वर्तन मान्य नहीं होगा। व्यय का मदवार विवरण वित्तीय वर्ष के अन्त में शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।

इस संबंध में जारी शासनादेश के अनुसार कोषागार से धनराशि का आहरण आवश्यकतानुसार किया जायेगा तथा धनराशि को आहरित कर बैंक या डाकघर में जमा नहीं किया जायेगा। परीक्षाओं के आयोजन एवं संचालन पर होने वाला व्यय शासन द्वारा समय-समय पर निर्गत शासनादेशों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in