Categorized | लखनऊ.

‘पृथ्वी दिवस’ के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. के नन्हें-मुन्हें छात्रों ने निकाली विशाल रैली

Posted on 21 April 2011 by admin

पृथ्वी के संरक्षण का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

rally1
rally3

rally4

rally5सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर कैम्पस के प्री-प्राइमरी के नन्हें-मुन्हें छात्र आज ‘पृथ्वी दिवस’ के उपलक्ष्य में विशाल रैली निकालकर विश्व वसुन्धरा के संरक्षण का अभूतपूर्व अलख जगाया एवं पर्यावरण व वन्य जीवन के संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की पुरजोर अपील की। सी.एम.एस. छात्रों की यह विशाल रैली आज प्रातः सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस से प्रारम्भ होकर चिड़ियाघर पर सम्पन्न हुई जहाँ चिड़ियाघर की निदेशिका श्रीमती रेनू सिंह ने पर्यावरण एवं पृथ्वी सुरक्षा अभियान हेतु उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने अपने विद्यालय कैम्पस को ‘नो पाॅलीथीन जोन’ घोषित किया एवं पाॅलीथीन का उपयोग न करने का संकल्प  लिया।

इस विशाल रैली में नन्हें-मुन्हें छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था तथापि नर्सरी व के.जी. के नन्हें-मुन्हें छात्रों द्वारा पृथ्वी व पर्यावरण हेतु नारा लगाना एवं प्रेरणादायी पोस्टर व स्लोगन का प्रदर्शन अपने आपमें एक अभूतपूर्व दृश्य था। ‘नर्चर नेचर फार द फ्यूचर’, ‘पल्यूशन पल्यूशन, ग्रीन इज द सल्यूशन’, ‘वी लव आॅवर मदर अर्थ’, ‘रिसाइकिल, रिड्यूज, रीयूज’, ‘से यस टु पेपर बैग्स’, ‘थिंक ग्रीन’, ‘गो ग्रीन’ जैसे प्रेरणादायी संदेशों ने सड़क के दोनों किनारे बड़ी संख्या में पर खड़े नागरिकों को खूब आकर्षित किया एवं सभी ने तालियां बजाकर नन्हें बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस रैली की खास बात रही कि बच्चों ने अपने हाथों से बनाये स्वनिर्मित लगभग एक हजार पेपर बैग्स लोगों एवं दूकानदारों को वितरित कर पालीथीन बैग का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया, जिससे मनुष्यों के साथ साथ पृथ्वी पर रहने वाले वन्य प्राणियों की भी सुरक्षा हो सके।

उत्साह व उमंग से लबरेज सी.एम.एस. छात्रों की यह विशाल रैली चिड़ियाघर पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर चिड़ियाघर की निदेशिका श्रीमती रेनू सिंह ने कहा कि वह सी.एम.एस छात्रों के पर्यावरण एवं पृथ्वी सुरक्षा अभियान से अत्यन्त प्रभावित हुई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एस. छात्रों का यह प्रयास निश्चित ही जनमानस में साफ-सुथरी तथा हरी-भरी धरती को निर्मित करने का उत्साह जगायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रदूषण की समस्या आज संसार की जटिल समस्याओं में एक है और इस बारे में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए एवं इसमें अपना योगदान देना चाहिए। हम सभी को मिलकर धरती को हरा-भरा और खुशहाल बनाना है।

सी.एम.एस. गोमती नगर की प्रधानाचार्य सुश्री मंजीत बत्रा ने कहा कि इस रैली के माध्यम से हमारा प्रयास रहा है कि नन्हें-मुन्हें बच्चे पर्यावरण एवं धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए वन्य प्राणियों का महत्व समझे सकें एवं बचपन से ही उनके मन में अपनी धरती, वन्य प्राणी एवं अपने भविष्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो सके। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग की विश्वव्यापी समस्याओं को देखते हुए सी0एम0एस0 अपने छात्रों को पर्यावरण का सजग प्रहरी बनाने को कृतसंकल्पित है। पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता अभियानों एवं प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र बढ-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। यही कारण है कि सी0एम0एस0 छात्रों ने पढ़ाई में सर्वोच्च कीर्तिमान बनाने के साथ ही साथ सामाजिक जागरूकता की भी अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2025
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in