Categorized | लखनऊ.

टास्क फोर्स के अधिकारी नियमित रूप से औचक निरीक्षण करें

Posted on 21 April 2011 by admin

उ0प्र0 के सिंचाई यांत्रिक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयवीर सिंह ने टास्क फोर्स के अधिशासी अभियन्ता एवं मुख्य अभियन्ता स्तर तक के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कार्य नियमित रूप से न करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण नहीं किये जा रहे हैं यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्हांेने अधिकारियों को पुनः निर्देश दिये हैं कि उनके द्वारा फील्ड/कार्यशाला तथा स्टोर्स का मासिक निरीक्षण कर शासन को उसकी रिपोर्ट भेजी जाय।

श्री सिंह ने निर्देश दिये हैं कि नलकूपों के ऊर्जीकरण का अवशेष कार्य प्रत्येक दशा में 30 अप्रैल तक कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम प्रारम्भ हो गया है, इसलिए कोई भी नलकूप ऊर्जीकरण के अभाव में अथवा अन्य किसी कारणवश बंद नहीं पाया जाना चाहिए। पानी के अभाव में किसानों को कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in