Categorized | लखनऊ.

दलितों के ऊपर आए दिन उत्पीड़न की घटनाएं, हरियाणा सरकार चुप्पी साधे बैठी

Posted on 21 April 2011 by admin

बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता ने हरियाणा के पंचकुला स्थित बर्तोड़ गांव के दलितों द्वारा पंचायत की जमीन से हुई आमदनी को गांव के विकास पर खर्च किए जाने की मांग पर ऊंची जाति के दबंगों द्वारा उन पर अत्याचार एवं उनका सामाजिक बहिष्कार किए जाने की घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए उनकी सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा है कि आजादी के लगभग 64 वर्षाें के बाद भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार की उदासीनता के चलते दलितों के ऊपर आए दिन उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है और हरियाणा सरकार चुप्पी साधे बैठी है।

प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा में दलितों के खिलाफ लगातार हो रही  उत्पीड़न की अमानवीय घटनाओं के बावजूद हरियाणा सरकार ने वहां के दलितों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया, जिसके चलते यह लोग आज भी भय और आतंक के माहौल में रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अनुसूचित जाति के हितों के नाम पर आए-दिन मीडिया में बड़े-बड़े बयान देने वाले लोगों को चाहिए कि वे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से महज 200 किलोमीटर की दूरी पर रह रहे इन दलितों को न्याय दिलायें।

बी0एस0पी0 प्रवक्ता ने कहा कि यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है कि दबंगों और बाहुबलियों के जुल्म और अत्याचार का शिकार हुए बर्तोड़ गांव के दलितों की शासन-प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इस गांव के दर्जनों दलितों को लाठियों से इसलिए पीटा गया, क्योंकि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत कर बैठे। उन्होंने कहा कि पंचकुला के बर्ताेड़ गांव की लगभग 400 एकड़ पंचायत की जमीन से लगभग 15 लाख रूपये की आमदनी हुई थी और गांव के उच्च वर्ग के लोग अधिकारियों के साथ मिलकर इस धनराशि को हजम कर गये और दलितों द्वारा विरोध किए जाने पर उनके साथ उनके ऊपर कहर बरसाया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि बर्तोड़ गांव के दलित दहशत के साए में जी रहे हैं और पलायन के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा आस-पास के इलाकों के अनुसूचित जाति के लोग अपनी जान-माल की हिफाजत को लेकर सशंकित हैं, जिसके चलते वे अपने घरों में रहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे और वहां से पलायन कर गये हैं। उन्होंने कहा कि दबंगों के भय से दलितों के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और उन स्कूलों के प्रधानाचार्य को भी धमकाया जा रहा है, जिसमें दलितों के बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्होंने इस मामले में एफ0आई0आर0 दर्ज किए जाने के एक महीने बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने के लिए राज्य सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, दलितों के हितों को लेकर अपनी आवाज उठाने वाली संस्थाओं, विभिन्न आयोगों तथा कानून के रखवालों को चाहिए कि वे तत्काल कांग्रेस पार्टी के शासन वाले हरियाणा राज्य के दलितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलन्द करें, क्योकि हरियाणा सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की हिम्मत नही जुटा पा रही है। इसके साथ ही दलितों के हितों को संरक्षण देने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले कानून के इन रखवालों को चाहिए कि वे हरियाणा की कांग्रेस सरकार को दलितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाध्य करें।

बी0एस0पी0 प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस शासित हरियाणा राज्य में दलित उत्पीड़न का लम्बा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हरियाणा सरकार के शासन में दलितों के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दलितों पर जुल्मों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले ही हिसार में दो दलित महिलाओं पर दबंगों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया और शिकायत करने पर इस गांव के लोगों का सामाजिक बहिष्कार भी किया गया। उन्होंने कहा कि दबंगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही न किए जाने से उनके हौसले बुलन्द हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि हरियाणा का शासन-प्रशासन दबंगों के साथ है और दलितों का कोई सुनने वाला नहीं है।

लखनऊ भारतीय जनता युवा मोर्चा को प्रदेष कार्यसमिति की बैठक 21 अप्रैल 2011 को भाजपा प्रदेष कार्यालय पर 10 बजे से आहूत है, जिसमें सभी प्रदेष पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रभारी, सह-क्षेत्रीय प्रभारी, विभाग संयोजक, सह-विभाग संयोजक, समस्त (जिला प्रभारी कार्यसमिति सदस्य) व सभी जिलों के जिलाध्यक्ष तथा महामंत्री भाग लेंगे।

इस आषय की जानकारी देते हुए प्रदेष सह-मीडिया प्रभारी आनन्द शाही ने बताया कि बैठक में प्रदेष अध्यक्ष हरीष द्विवेदी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्षन करंेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in