Categorized | लखनऊ.

लखनऊ व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Posted on 21 April 2011 by admin

ck-chhabraबनवारी लाल कंछल अध्यक्ष, राजेन्द्र अग्रवाल कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अतुल जैन वरिष्ठ महामंत्री बने
छाबड़ा ने फिर संभाली महामंत्री मीडिया की कमान

लखनऊ व्यापार मण्डल के 17वें निर्वाचन में नव निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह चारबाग स्थित रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। जिसमें पूर्व न्यायाधीश (उ.प्र. एवं कर्नाटक उच्च न्यायालय) हरिनाथ मोतीलाल तिलहरी ने पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल को लखनऊ व्यापार मण्डल का अध्यक्ष एवं वरिष्ठ महामंत्री अतुल जैन सहित सभी 64 निर्वाचित एवं 155 मनोनीत पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण समारोह में उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय संयुक्त महामंत्री, अवध चैम्बर आॅफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्री के सचिव एवं उ.प्र. सरकार के पूर्व व्यापार कर सलाहकार चन्द्र कुमार छाबड़ा को लखनऊ व्यापार मण्डल के महामंत्री मीडिया पद की शपथ दिलायी गयी। श्री छाबड़ा ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा कि व्यापार मण्डल की नीतियों का अनुसरण करते हुए व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए किये गये कार्यों को व्यापारियों व जन साधारण के मध्य पहले से अधिक प्रभावी रूप से न केवल पहुंचाए बल्कि व्यापारियों एवं मीडिया के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करें।         सभी पदाधिकारियों तथा उपस्थित व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए श्री कंछल ने कहा कि इस बार संगठन में चालीस प्रतिशत से अधिक नये व्यापारियों को स्थान दिया गया है, नई टीम अपने कार्यकाल में व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगी तथा संगठन के प्रति प्रतिबद्धता उसका प्रथम कर्तव्य होगा।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में पूर्व न्यायाधीश श्री तिलहरी ने कहा कि देश की आजादी में व्यापारियों का बड़ा योगदान रहा है, समय-समय पर देश के भामाशाहों ने देश आने वाली तमाम विपदाओं का सामना करने मे अपना अमूल्य योगदान दिया है। आज मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई कि आपने इस कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित किया है इसके लिए मैं आपका हृदय से आभारी हूं। व्यापार मण्डल की नयी टीम केवल व्यापारी समाज ही नहीं वरन लखनऊ जनपद एवं प्रदेश के विकास व उत्थान में अपना भरपूर सहयोग देगी।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से संरक्षक महेश गर्ग, चेयरमैन लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, पूर्व उप नगर प्रमुख अभय सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बजाज, विजय अरोड़ा, अशोक मिश्रा, प्रवीण निगम, महामंत्री जिला सिराज अहमद, वरिष्ठ महामंत्री अतुल जैन, युवा नगर अध्यक्ष अकरम अंसारी, संसदीय महामंत्री पराग गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन चन्द बम्बानी, अशोक मोतियानी आदि व्यापारी नेता मौजूद थे तथा कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in