Categorized | लखनऊ.

‘पृथ्वी दिवस’ के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. छात्रों की रैली आज

Posted on 21 April 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर कैम्पस के लगभग 1000 नन्हें-मुन्हें छात्र ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के उपलक्ष्य में कल 21 अप्रैल, वृहस्पतिवार को विशाल रैली निकाल रहे हैं, जिसका उद्देश्य विश्व वसुन्धरा के संरक्षण हेतु जन-जागरूकता फैलाना है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों की यह विशाल रैली प्रातः 10.00 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस से प्रारम्भ होकर चिड़ियाघर तक जायेगी। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्र पोस्टर, बैनर आदि के
माध्यम से प्यारी धरती को बचाने, पर्यावरण एवं वन्य जीवन के संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की पुरजोर अपील करेंगे। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्र अपने विद्यालय कैम्पस को ‘नो पाॅलीथीन जोन’ घोषित करेंगे एवं पाॅलीथीन का उपयोग न करने का संकल्प लेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग की विश्वव्यापी समस्याओं को देखते हुए सी0एम0एस0 अपने छात्रों को पर्यावरण का सजग प्रहरी बनाने को कृतसंकल्पित है। पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता अभियानों एवं प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र बढ-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। यही कारण है कि सी0एम0एस0 छात्रों ने पढ़ाई में सर्वोच्च कीर्तिमान बनाने के साथ ही साथ सामाजिक जागरूकता की भी अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है। इसके अलावा सी0एम0एस0 स्वयं भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पूरे विश्व में ‘पर्यावरण संरक्षण’ हेतु छात्रों व युवाओं को जागरूक कर रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in