Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी (सेक्यूलर) के नये प्रदेश अध्यक्ष

Posted on 20 April 2011 by admin

राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.यू. चतुर्वेदी ने प्रदेश में पार्टी के संगठन ढांचा को खड़ा करने के लिये पूर्व ई0 तथा जलसंरक्षण विद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीना नाथ अग्निहोत्री को प्रदेश की कमान सौप कर प्रदेश में एक ताकतवर राजनीतिक दल के रूप में स्थापित करने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दीना नाथ अग्निहोत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि  देश को अंग्रेजों से आजाद करना आसान था क्योंकि वे 125000 थे और बाहर के थे लेकिन भारत को भ्रष्टाचारियों, रिश्वतखोरों, पूंजीवादियों, सामाजवाद के दुश्मनों से देश को बचाना ये बहुत मुश्किल है क्योंकि ये इसी देश के है और संख्या में करोड़ों में है। फिर भी हिम्मत करके पार्टी के संगठन को बढ़ा कर जितना हो सके मुकाबला करेंगे तथा साथ में इनका नाश करेंगे, देश में इसके अलावा मंहगाई, बेरोजगारी, देश के अन्दर तथा बाहर असुरक्षा की भावना, शिक्षा के क्षेत्र में शासन की उदासीनता स्वास्थ के बारे में शासन के द्वारा उचित कदम का ना उठाना, किसानों के बारे में उनके उचित खाद बीज को उलब्ध न कराना, उनके उत्पाद पर एम.आर.पी. न देना छोटे वर्ग को प्राथमिकता न देना पूंजीपति को घर बैठे बैंको से लोन मिल जाता है लेकिन गरीब को किसान को किसी कीमत पर लोन नहीं मिलता राज्य सरकारें और केन्द्र सरकारों के पास लिस्टेड आदमी है सरकारें उनके कामों तक सीमित हो कर रह गयी है जिसको जनता अपना अमूल्य वोट देकर अपना प्रतिनिधि बनाया जो उनके बीच बैठक उनकी समस्या विधानसभा या लोकसभा में उठायेंगे वे लोग पाँच साल तक दुबारा उस दिशा में सांस भी नही लेते, पांच साल बाद फिर अवैध रूप से या पैसा के बल पर चुन कर आ जाते है। 65 वर्ष में कांग्रेस तथा भाजपा के केन्द्र सरकार के शासन मंे देश 1947 से भी पीछे चला गया है। देश में शासन नाम की कोई चीज नही है। भगवान के भरोसे सब हो रहा है। हमारी पार्टी लोहिया जी के आदर्श को लेकर उसके तरफ बढ़ रही है। हमारा सपना है कि गाँवों को जोड़ती अच्छी सड़क हो। गाँव में स्कूल हो, हर गाँव में स्कूल हो, हर गाँव में छोटा अस्पताल हो, कुटीर उद्योग हो, किसानों के अच्छे बीज, अच्छी खाद, पानी के व्यवस्था हो रह गाँव मंे खेती एवम् कारखाने तथा घर के लिए बिजली हो, पशु पालन पर ध्यान हो, गाँव खुशहाल हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in