Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर एथलीट सुश्री सोनू सिन्हा (अरूणिमा) को विशिष्ट उपचार हेतु एम्स, नई दिल्ली राजकीय वायुयान से भेजा गया

Posted on 19 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के निर्देश पर अम्बेडकर नगर निवासी एथलीट सुश्री सोनू सिन्हा (अरूणिमा) को विशिष्ट उपचार हेतु अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली राजकीय वायुयान से भेजा गया है। वर्तमान में सुश्री सोनू सिन्हा का उपचार छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के ट्रामा सेन्टर में किया जा रहा था जहां पर चिकित्सकों द्वारा सुश्री सोनू को विशिष्ट उपचार हेतु ‘एम्स’ रिफर करने के लिए परामर्श दिया गया था।

ज्ञातव्य है कि नौकरी के लिए इन्टरव्यू देने जा रही एथलीट सोनू को बरेली के पास पद्मावत एक्सप्रेस में सोमवार देर रात बदमाशों ने लूटने के प्रयास में असफल होने पर चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था। जिससे दूसरे ट्रैक पर गिरी सोनू एक अन्य ट्रेन की चपेट मंे आ गयी और उसका एक पैर कट गया।

उल्लेखनीय है कि सुश्री सोनू सिन्हा का इस हादसे में पैर कट जाने के कारण माननीया मुख्यमंत्री जी द्वारा एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता पहले ही स्वीकृत की गयी थी। इसके साथ ही उन्होंने सोनू की समुचित देख-रेख एवं इलाज किये जाने के भी निर्देश दिये थे।

यह भी उल्लेखनीय है कि माननीया मुख्यमंत्री जी ने डी0आई0जी0 बरेली को इस घटना की त्वरित जांच के आदेश भी दिये थे, ताकि इस घटना में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in