Categorized | हरदोई

सरकारी आंतकवाद बसपा की देन- राजा भइया की रिहाई

Posted on 16 April 2011 by admin

पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने जनपद मुख्यालय पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल ंिसंह वीरू के आवास अपने स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक प्रदेश में बसपा की सरकार है कार्यकर्ता जेल जाने और उत्पीड़न से कदापि भयभीत न हो। अब इस सरकार का अंत निकट है। इस आतंक से प्रदेश की जनता का हर वर्ग आतंकित है। और छुटकारा पाना चाहता है। इस पार्टी का केवल यही लक्ष्य रहता है कि सरकारी मशीनरी के द्वारा विरोधी पार्टीयों का और उनके कार्यकर्ताओं का उत्पीड़नकर पार्टी को कमजोर करों। इस समय हमें केवल एकजुट होकर रहना है। उनके साथ पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, अक्षय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव हरदोई से प्रत्याशी सुखसागर मधुर, राजा बक्श सिंह, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in