Categorized | लखनऊ.

कानून व्यवस्था और पुलिसिया गुण्डई

Posted on 15 April 2011 by admin

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए आजमगढ़ जनपद के गम्भीरपुर थाना में 40 वर्षीय पिछड़ी जाति के युवक कमलेश की पुलिस द्वारा अकारण पिटाई से हुई मौत को मायावती सरकार में बेलगाम कानून व्यवस्था और पुलिसिया गुण्डई को कारण बताया। श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश में पुलिस की बढ़ती कु्ररता और ज्यादती के कारण हो रही निर्दोष नागरिकों की मौतों से भाजपा अत्यन्त आहत और क्षुब्ध है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही स्वयं घटना का जायजा लेने कल आजमगढ़ जायेंगे। घटना की चर्चा करते हुए श्री तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि कमलेश नाम का कुर्मी जाति का युवक आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाने के बढया गाॅंव का निवासी था और आटा चक्की चलाकर अपना जीवन-यापन करता था। मृतक कमलेश के खिलाफ न तो कोई मुकदमा है न ही उसका कोई आपराधिक इतिहास रहा है। 13 अपै्रल को गम्भीरपुर थाने की पुलिस बढ़या गाॅंव से यह कहकर कि अपने साथ ले गई कि पूछताछ करके छोड़ दिया जायेगा। पूछताछ का कोई कारण नहीं बताया और आज कमलेश के परिवार वालों को सूचित किया गया कि कमलेश अस्पताल में है और परिवार के लोगों के अस्पताल पहुंचने पर कमलेश की मृत शरीर मिला।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने पुलिस की पिटाई से कमलेश के मृत्यु की कटु निन्दा करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोषियों को कठोर दण्ड दिए जाने, घटना की न्यायिक जाॅंच कराए जाने तथा मृतक के परिवार वालों को 20 लाख रू0 का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in