Categorized | लखनऊ.

‘चिल्ड्रेन एण्ड लाॅ’ विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ में प्रतिभाग हेतु टर्की रवाना होंगे डा. जगदीश गाँधी

Posted on 14 April 2011 by admin

j-gandhiसिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी टर्की उच्चतम न्यायालय के तत्वावधान मे ‘‘चिल्ड्रेन एण्ड लाॅ’’ विषय पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु टर्की रवाना हो रहे हैं। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि टर्की उच्चतम न्यायालय के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री हसन गर्सेकर ने इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु डा. जगदीश गाँधी को विशेष रूप से आमन्त्रित किया है। इस अत्यन्त प्रतिष्ठित सम्मेलन में डा. गाँधी ‘‘आधुनिक विद्यालयं के सामाजिक उत्तरदायित्व’’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन टर्की के उच्चतम न्यायालय एवं यूनिवर्सिटी आॅफ कल्चर, इस्तांबुल द्वारा संयुक्त रूप से टर्की की राजधानी इस्ताम्बुल में 18 से 21 अप्रैल तक आयोजित है।

श्री शर्मा ने बताया कि डा. गाँधी पिछले बावन वर्षों से भावी पीढ़ी के समग्र विकास में संलग्न है तथापि आपके इन्हीं प्रयासों की आज सारे विश्व में सी.एम.एस. छात्र ‘विश्व एकता व विश्व शान्ति’ की परचम लहरा रहे हैं। विश्व एकता के इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए डा. गाँधी के मार्गदर्शन में सिटी मोन्टेसरी स्कूल पिछले 10 वर्षों से लगातार प्रतिवर्ष ‘मुख्य न्यायाधीशों का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ आयोजित करता है एवं इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले 32 अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समारोह में विश्व के अनेक देशों के बच्चे एक मंच पर एकत्रित होकर एकता व शान्ति का संदेश देते हैं। श्री शर्मा ने बताया कि डा. गाँधी के मार्गदर्शन में गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्डस होल्डर एवं यूनेस्को शान्ति शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित सिटी मोन्टेसरी स्कूल की शिक्षा पद्धति का केन्द्र बिन्दु जय जगत’ व ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की विचारधारा है, यही कारण है सर्वधर्म समभाव, विश्व मानवता की सेवा, विश्व बन्धुत्व व विश्व एकता के सद्प्रयास इस विद्यालय को एक अनूठा रंग प्रदान करते हैं जिसकी मिसाल शायद ही विश्व में कहीं और मिल सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in