Categorized | लखनऊ.

नारी सम्मान बचाओ यात्रा

Posted on 14 April 2011 by admin

img_575314 अपै्रल 2011 को बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने ’नारी सम्मान बचाओ यात्रा’ निकालकर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया। इसके पूर्व भाजपा मुख्यालय पर हुई सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि महिला मुख्यमंत्री के राज में प्रदेश में महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं गई है। दलित महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हुआ।

नारी सम्मान बचाओ पद यात्रा और 14 अपै्रल दोनों के संबंध में चर्चा करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब ने नागपुर में 20 हजार महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आप इतनी बड़ी संख्या में आयी हैं। अतः संदेह नहीं कि समाज प्रगति के पथ पर अगे्रसर है आप स्वयं शिक्षित हो अपने बच्चों में सदगुणेां का विकास करे। किसी समाज की प्रगति को महिलाओं की प्रगति से नापा जाता है आज बाबा साहेब की कही हुई बातों की साथर्कता नजर आती है। प्रदेश की भ्रष्ट मायावती सरकार अपने को बाबा साहेब की पुजारी बताते हुए नारी अपमान करने वालों को पाल पोस रही है। यह भाजपा महिला मोर्चा कभी बर्दास्त नही कर सकती। महिला मोर्चा प्रदेश की सड़कों पर उतर कर नारी सम्मान बचाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने आह्वान किया कि इस भ्रष्ट दलित व महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने में प्रदेश की महिलाएं सहयोग करें ताकि भारतीय जनता पार्टी का सुशासन उत्तर प्रदेश में स्थापित हो सके।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री पे्रमलता कटियार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए भ्रष्ट मायावती सरकार को उखाड़ फंेकने का संकल्प दिलाया। राष्ट्रीय महासचिव कृष्णा राज ने कहा कि  बाबा साहब की भूमिका संविधान में निर्माण के साथ-साथ नारियों की विकास की विशेष चिन्ता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 मधु मिश्रा एवं संचालन महामंत्री कमलावती सिंह ने किया। वक्ताओं में प्रमुख रूप से प्रदेश मीडिया प्रभारी मीना चैबे ने नारी सम्मान व अम्बेडकर पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनीता अग्रवाल,शशि मोर्या, चन्द्रकान्ता शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव नीलम हिन्द, इन्द्रवाश सिंह, सत्या सिंह, प्रवेश त्यागी, बबीता सिंह, मधु मिश्रा, नीलन बाला प्रजापति, मीना चैबे, मधु दुबे, किरन सिंह, निर्जला उपाध्याय, शीला सिंह, विमला शुक्ला, प्रभा शर्मा, बीना गुप्ता, कौशल शर्मा, विजया पाण्डेय, स्नेहप्रभा सिंह, सीता मिश्रा, किरन सिंह, मंजू सिंह आदि हजारों की संख्या में महिलाओं ने नारी सम्मान बचाओं यात्रा के शुभारम्भ में भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in